बेरीपड़ाव / हल्दूचाैड़:- सब्जी लेने निकले युवक की हादसे में मौत

 

 

घर से सब्जी लेने के लिए गए जग्गी हल्दूचाैड़ निवासी सुनील कुमार पंडा (25) की सोमवार शाम हिम्मतपुर चौमवाल बेरीपड़ाव के पास बाइक रपटने से मौत हो गई। युवक की बाइक सड़क पर पड़ी थी जबकि सुनील पास में मौजूद नहर में अचेत पड़ा था। सुनील कुमार रविवार शाम दोपहिया वाहन से घर से सब्जी खरीदने गया था। हिम्मतपुर चौमवाल बेरीपड़ाव पहुंचने पर वह नहर में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन युवक को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार वाहन फिसलने की वजह से हादसा हुआ है।

और पढ़े  देहरादून: किराये के मकान में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने सरगना समेत छह को पकड़ा, नाबालिग रेस्क्यू
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…