हल्द्वानी- सुप्रीम फैसले से पहले गिरफ्तार हुए 21 लोग, छह बनभूलपुरा कांड के आरोपी

 रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में मंगलवार को सुप्रीम फैसला आने की उम्मीद में पुलिस ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बनभूलपुरा से एहतियातन 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। उपद्रव की आशंका पर 121 के खिलाफ बीएनएस की धारा 126/135 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।

बनभूलपुरा में फरवरी 2024 में सरकारी जमीन पर बने मदरसे को ध्वस्त करने पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम को विरोध झेलना पड़ा था। तब भीड़ ने उपद्रव करने के साथ थाना तक फूंक दिया था। हिंसा में सात लोगों को जान गंवानी पड़ी थी। घटना में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बनभूलपुरा कांड में जेल गए कई लोग इस समय जमानत पर बाहर हैं।

 

सोमवार को एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा व एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल की टीम ने अभियान चलाकर 121 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की। साथ ही 21 लोगों को बवाल की आशंका में गिरफ्तार किया है। इनमें छह लोग वे हैं जो बनभूलपुरा कांड में जेल गए थे और अब जमानत पर बाहर हैं। इन सभी पर लोगों को एकत्र कर दंगा भड़काने की कोशिश करने की आशंका है। ऐसे में धारा 170 बीएनएसएस (संज्ञेय अपराध को घटित होने से रोकने के लिए पुलिस को गिरफ्तारी का अधिकार) के तहत पकड़ा है।

सात ड्रोन से होगी निगरानी, 12 सीसीटीवी से रहेगी नजर

हल्द्वानी। बवाल की आशंका को लेकर पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। हर तरह से निगरानी की तैयारी है। सात ड्रोनों के जरिये बनभूलपुरा के संवेदनशील इलाकों पर पुलिस नजर रखेगी। इसके अलावा 12 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के जरिये कंट्रोल रूम से निगरानी रखी जाएगी। यहां किसी भी कैमरे में संदिग्ध गतिविधि दिखने पर नजदीकी पुलिस टीम को सतर्क किया जाएगा।

बवाल की आशंका में 21 लोगाें को गिरफ्तार किया गया है। इनमें आधा दर्जन ऐसे लोग हैं जो बनभूलपुरा कांड में जमानत पर बाहर हैं। 121 पर उपद्रव की आशंका में निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। पूर्व में दंगे में शामिल, लोगों को भड़काने वाले तथा आदतन उपद्रवी लोगों को चिह्नित कर यह कार्रवाई की गई है जो जारी रहेगी। सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर है।

और पढ़े  कुमाऊं विवि चुनाव: यतिन बने छात्र महासंघ अध्यक्ष, एबीवीपी ने बताया अपना प्रत्याशी तो बोले- मैं निर्दलीय

-डॉ. मंजूनाथ टीसी, एसएसपी नैनीताल।

  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…