बेरीपड़ाव / हल्दूचाैड़:- सब्जी लेने निकले युवक की हादसे में मौत

 

 

र से सब्जी लेने के लिए गए जग्गी हल्दूचाैड़ निवासी सुनील कुमार पंडा (25) की सोमवार शाम हिम्मतपुर चौमवाल बेरीपड़ाव के पास बाइक रपटने से मौत हो गई। युवक की बाइक सड़क पर पड़ी थी जबकि सुनील पास में मौजूद नहर में अचेत पड़ा था। सुनील कुमार रविवार शाम दोपहिया वाहन से घर से सब्जी खरीदने गया था। हिम्मतपुर चौमवाल बेरीपड़ाव पहुंचने पर वह नहर में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन युवक को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार वाहन फिसलने की वजह से हादसा हुआ है।

और पढ़े  हल्द्वानी: देवभूमि के साथ कभी अन्याय नहीं होगा...गौरव सेनानी मिलन समारोह में बोले नितिन नवीन
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…