देहरादून- आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा का परिणाम किया निरस्त, संशोधित जारी,19 अभ्यर्थियों के नाम हटाए

 

 

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2024 का मुख्य परीक्षा परिणाम निरस्त करते हुए संशोधित जारी कर दिया है। संशोधित परिणाम में 19 अभ्यर्थियों के नाम हटाए गए हैं।

आयोग ने इस साल पीसीएस मुख्य परीक्षा दो से पांच फरवरी और सामान्य अध्ययन प्रथम प्रश्नपत्र की पुन: परीक्षा 14 मई को कराई थी। इसका परिणाम 29 नवंबर को जारी करते हुए आयोग ने समेकित पदों (डिप्टी कलेक्टर, पुलिस उपाधीक्षक, जिला कमांडेंट होमगार्ड, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, कार्य अधिकारी जिला पंचायत, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, वित्त अधिकारी, कोषाधिकारी, सहायक आयुक्त राज्य कर, राज्य कर अधिकारी, सहायक नगर आयुक्त व अधिशासी अधिकारी श्रेणी-1) के लिए 592, उप शिक्षा अधिकारी के पदों के लिए 213 और परिवीक्षा अधिकारी के पद के लिए तीन अभ्यर्थियों को क्वालिफाई घोषित किया था।

सोमवार को आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय ने यह कहते हुए 29 नवंबर के परिणाम को निरस्त कर दिया कि इसमें तकनीकी त्रुटि हो गई थी। इसके साथ ही संशोधित परीक्षा परिणाम जारी किया गया है।

संशोधित परिणाम में 19 अभ्यर्थियों के रोल नंबर हटा दिए गए हैं। अब समेकित पदों के लिए 587, उप शिक्षा अधिकारी के पदों के लिए 199 और परिवीक्षा अधिकारी के पद के लिए तीन अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। अब सफल अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन होगा। इसका शेड्यूल आयोग अलग से जारी करेगा।

और पढ़े  उत्तराखंड: बिल्डर्स फर्म पर GST का छापा, खरीद पर नकद भुगतान नहीं किया, भरा 3.25 करोड़ का टैक्स
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…