हरिद्वार: नजीबाबाद हाईवे पर दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Spread the love

 

 

श्यामपुर थाना क्षेत्र में चंडीदेवी रोपवे के पास दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में से हायर सेंटर भेजा गया।

हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर आलू से भरा एक ट्रक नजीबाबाद की तरफ से आ रहा था। दूसरा ट्रक हरिद्वार से नजीबाबाद की ओर जा रहा था। चंडीदेवी रोपवे के पास दोनों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए। दोनों ट्रकों को क्रेन की मदद से अलग किया गया।

हादसे में आलू से लदे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। वहीं कंपनी की दवाई लेकर जा रहे ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। श्यामपुर थानाध्यक्ष ने मनोज शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान मोंटी पुत्र हर्षदीप निवासी हिपरा कालका हरियाणा के रूप में हुई है। वहीं घायल सुरजीत सिंह पुत्र बदम सिंह निवासी हरबर्टपुर विकासनगर देहरादून के रूप में की गई है।

घायल का इलाज हायर सेंटर ऋषिकेश एम्स में जारी है। घायल और मृतक के परिजनों को रात में ही सूचना दे दी गई थी। दोनों के परिजन पहुंचे। मृतक के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे की जांच की जा रही है।

 

सुबह तक आवागम में हुई परेशानी

हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर हादसे के बाद आवागमन सुबह तक बाधित रहा। दोनों ट्रक आपस में इस तरह घुस चुके थे कि उनके ड्राइवर केबिन को क्रेन की मदद से अलग किया गया। इस बीच दोनों तरफ से आने वाले वाहनों को व्यस्थित तरीके से निकालने के लिए घटनास्थल पर चंडीघाट चौकी पुलिस लगी रही। ट्रकों को किनारे किया गया, इसके बाद आवागमन सुचारू हो सका।

और पढ़े  उत्तराखंड: स्टारलिंक सैटेलाइट सेवा की तैयारी, चारधाम यात्रा और आपदा में बढ़ेगी रेस्क्यू फोर्स की क्षमता

 

ठंड में कोहरे से पहले करना होगा उपाय

हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे के चौड़ीकरण कार्य और रिंग रोड के फ्लाईओवर निर्माण के चलते इन दिनों आवागमन वन-वे है। ऐसे में एक ही लेने से आने और जाने वाले वाहनों को गुजरना पड़ रहा है। इसमें कई जगह मोड़ भी बने हुए है। एक-दूसरे को देख न पाने के कारण हादसे हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वन-वे के दौरान इस तरह के रिफ्लेक्टेड संकेतक लगाने होंगे, जिससे रात में वाहन चालक वने-वे के साथ ही निर्माण कार्यों की जानकारी कर सकें। ट्रकों के बीच टक्कर में भी गंगा नदी के किनारे कोहरे की छटा और रात में वन-वे की सटीक जानकारी नहीं होना ही बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।


Spread the love
  • Related Posts

    रामनगर- प्रेम में फंसाकर यौन शोषण, शादी से इन्कार पर युवती ने जान दी, मामले में आरोपी पर FIR दर्ज

    Spread the love

    Spread the love     रामनगर के मालधन में युवती के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। आरोपी के शादी से मना करने और…


    Spread the love

    नैनीताल- खाद्य सुरक्षा उल्लंघन पर 13 लाख रुपये का जुर्माना, 20 प्रतिष्ठान पर कार्रवाई

    Spread the love

    Spread the love     अगर आप बाहर खाने के शौकीन या बाजार से खाने-पीने का सामान खरीदतें है तो सावधान हो जाइए। न्याय निर्णयन अधिकारी और अपर जिलाधिकारी विवेक…


    Spread the love