लखनऊ में डॉ. शाहीन के घर पर NIA की छापेमारी, देश भर में आठ जगहों पर मारा छापा

 

 

दिल्ली धमाकों से जुड़े संदिग्धों की जांच के लिए सोमवार को एनआईए की टीमों ने कश्मीर से लेकर लखनऊ तक आठ जगहों पर छापेमारी की। लखनऊ में एनआईए की टीम लखनऊ के खंदारी बाजार स्थित डॉ. शाहीन शाहिद के पिता के आवास पर जांच करने पहुंची। मौके पर स्थानीय पुलिस मौजूद रही।

इस दौरान इलाके में काफी हलचल रही। बता दें कि दिल्ली धमाकों के संदर्भ में जांच टीम ने लखनऊ में डॉ. शाहीन के परिजनों से पूछताछ की थी।

यूपी में एनआईए ने नवंबर के पहले सप्ताह में सहारनपुर से गिरफ्तार किए गए डॉ. अदील अहमद राथर के आवास की भी तलाशी ली। इन छापों का उद्देश्य ‘व्हाइट-कॉलर’ आतंकी मॉड्यूल के नेटवर्क का पर्दाफाश करना और इसके संचालन के तरीके को समझना है।

व्हाइट-कॉलर’ आतंकी मॉड्यूल का तात्पर्य ऐसे आतंकी समूहों से है जो पारंपरिक तरीकों के बजाय वित्तीय धोखाधड़ी, मनी लॉन्ड्रिंग और अन्य सफेदपोश अपराधों के माध्यम से धन जुटाते हैं और अपने एजेंडे को आगे बढ़ाते हैं। इस प्रकार के मॉड्यूल का पता लगाना और उन्हें निष्क्रिय करना सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी चुनौती होती है।

और पढ़े  एलपीजी गैस बुकिंग में बदलाव: उपभोक्ता को 1 अक्तूबर तक करना होगा ये काम, घर बैठे आप भी पूरी कर सकते हैं शर्तें
  • Related Posts

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…

    लखनऊ: बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री अस्पताल में भर्ती

    बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई।…