Accident: तमिलनाडु के शिवगंगा में 2 बसों की भीषण टक्कर, हादसे में 11 लोगों की मौत, कई यात्री घायल

Spread the love

मिलनाडु के शिवगंगा जिले में तिरुपथुर के पास रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो बसों की आमने-सामने टक्कर में एक बच्चे समेत कुल 11 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में करीब 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना की पुष्टि शिवगंगा जिले के पुलिस अधीक्षक शिवा प्रसाद ने की।

कराईकुडी और मदुरै जा रही थी बसें
पुलिस ने बताया कि एक बस कराईकुडी जा रही थी, जबकि दूसरी मदुरै की तरफ जा रही थी, तभी थिरुपथुर के पास दोनों बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर लगने से कई यात्री गाड़ियों के अंदर फंस गए, जिन्हे स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया।

 

पुलिस ने यह जानकारी दी। जिला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना कराईकुडी से लगभग 15 किलोमीटर दूर हुई। मारे गए सभी 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें आठ महिलाएं, दो पुरुष और एक बच्चा शामिल हैं। वहीं, 20 से अधिक घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पतालों में भेजा गया। अधिकारी ने कहा कि टक्कर का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

घटना पर मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि जिला कलेक्टर और जिले के इंचार्ज मंत्री केआर पेरियाकरुप्पन को प्रभावित लोगों की हर तरह से मदद करने और घायलों का सही इलाज करने का निर्देश दिया है। उन्होंने पीड़ितों के परिवारों को तीन-तीन लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रुपये देने की भी घोषणा की। सीएम ने मामूली रूप से घायल लोगों को 50,000 रुपये देने का एलान किया है।

और पढ़े  India-Bangladesh- इस महीने ही बांग्लादेश के पीएम के भारत दौरे की संभावना

Spread the love
  • Related Posts

    स्कूल ठीक करो अभियान: अभिजीत दीपके का हिंगोली में प्रदर्शन, ग्रामीण इलाकों के स्कूलों के लिए कर रहे क्या मांग?

    Spread the love

    Spread the loveकॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपने ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के तहत महाराष्ट्र के हिंगोली में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। सीजेपी का ये आंदोलन राज्य…


    Spread the love

    BJP ने तीन राज्यों के प्रभारियों का किया एलान, सतीश पुनिया को पंजाब की तो UP की इन्हें मिली जिम्मेदारी

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नए प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं। पार्टी ने इन…


    Spread the love