हल्द्वानी: महिला समूहों के लिए लक्ष्मी लेकर आया सहकारिता महोत्सव

 

 एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित सहकारिता महोत्सव नैनीताल और इसके आसपास के क्षेत्रों में काम कर रही महिला समूहों के लिए लक्ष्मी लेकर आया है। इन समूहों के स्टालों में कपड़ों से लेकर दालों तक की खूब बिक्री हो रही है।
हल्द्वानी के लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष बरखा शर्मा के स्टाल में आर्टिफिशियल ज्वेलरी, अलग-अलग तरह का आटा, आचार और दालें उपलब्ध हैं। कोटाबाग के शक्ति स्वयं सहायता समूह की अध्यक्षा सरोज गोस्वामी आचार, बड़ियां आदि बेच रही हैं। तल्ली बमौरी हल्द्वानी के अर्जिता स्वयं सहायता समूह की संध्या कटियार ग्राहकों को ऊनी कपड़े, बैग आदि उपलब्ध करा रही हैं। इन सभी महिलाओं का कहना है कि महोत्सव में उनके स्टालों से अच्छी बिक्री हो रही है।

और पढ़े  हरिद्वार: गन्नों से लदा ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, सड़क किनारे खड़ी दो कारें दबी, बड़ा हादसा टला
  • Related Posts

    हरिद्वार: भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, 65 पार के लक्ष्य पर होगा मंथन, राजनाथ भी पहुंचे

    विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी भाजपा ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान तेज करने की रणनीति बनाई है। आज प्रदेश विस्तृत कार्यसमिति…

    डोईवाला चीनी मिल: सांसद त्रिवेंद्र ने किया नए सत्र का शुभारंभ, 25 लाख कुंतल गन्ने की पेराई का लक्ष्य

    डोईवाला चीनी मिल में रविवार को नए पेराई सत्र का विधिवत शुभारंभ हो गया। 25 लाख कुंतल गन्ने की पेराई के लक्ष्य के साथ मिल की मशीनें एक बार फिर…