उत्तराखंड: देहरादून में अवैध रूप से रह रही दो बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, कोविड के दौरान किया था बार्डर क्रॉस

Spread the love

 

 

वैध रूप से देहरादून में रह रही दो बांग्लादेशी महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनमें एक महिला के पास आधार, पेन कार्ड जैसे दस्तावेज नकली मिले हैं। इस कारण महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि अवैध रूप से रही दूसरी महिला को वापस बंग्लादेश भेजा जाएगा।

गिरफ्तार अभियुक्ता कोविड के दौरान अवैध रूप से बार्डर क्रॉस कर भारत आई थी। भारत आने के बाद हिंदू महिला भूमि शर्मा के नाम से महिला ने अपने फर्जी दस्तावेज बनवा लिए थे। यहां रहने के लिए बबली खातून से भूमि शर्मा बन देहरादून में ही एक हिंदू युवक से विवाह कर लिया था।

 

गिरफ्तार अभियुक्ता के विरुद्ध फर्जी दस्तावेज बनाकर अवैध रूप से भारत में रहने पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। फर्जी दस्तावेज बनाने में अभियुक्ता की सहायता करने वाले भी पुलिस के रडार पर हैं।

वहीं हिरासत में ली गई अन्य बांग्लादेशी महिला भी वर्ष 2023 में अवैध रूप से बॉर्डर क्रॉस कर भारत आई थी। हिरासत में ली गई बांग्लादेशी महिला मजदूरी का कार्य करती थी। महिला को भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार जल्द बांग्लादेश डिपोर्ट किया जाएगा। ऑपरेशन कालनेमि के तहत जनपद में अवैध रूप से रह रहे 17 बांग्लादेशी नागरिकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा पूर्व में कार्यवाही की जा चुकी। फर्जी दस्तावेज बनाकर अवैध रूप से रह रहे 08 बांग्लादेशी नागरिकों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा चुका।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- प्रदेश में छत पर सोलर लगाने वालों को झटका, सरप्लस बिजली अब 2 रुपये, किया गया यह बदलाव
  • Related Posts

    उत्तराखंड बजट सत्र 2026- राज्यपाल के संबोधन से शुरू हुआ बजट सत्र, कांग्रेस विधायकों ने किया वॉकआउट

    Spread the love

    Spread the love   आज से ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण की भराड़ीसैंण विधानसभा में पांच दिवसीय बजट सत्र शुरू हो गया है।उत्तराखंड के राजनीतिक इतिहास में पहली बार सरकार राज्यपाल अभिभाषण…


    Spread the love

    हल्द्वानी: बनभूलपुरा में मारा छापा, 3 लोगों को अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते पकड़ा

    Spread the love

    Spread the love   पूर्ति विभाग ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में तीन लोगों को अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते रंगे हाथ पकड़ लिया। तीनों के खिलाफ बनभूलपुरा थाने में…


    Spread the love