Pollution: दिल्ली-एनसीआर से हटा ग्रेप-3, दूसरे और पहले चरण की पाबंदियां रहेंगी सख्ती से लागू

Spread the love

 

 

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने बड़ा फैसला लिया है। आयोग ने ग्रेप के चरण- तीन के तहत लागू सभी प्रतिबंधों को बुधवार से तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। हालांकि चरण-एक और चरण-दो के उपायों को और तेज करने का निर्देश दिया गया है ताकि एक्यूआई दोबारा गंभीर स्तर तक न पहुंचे। आयोग की उप-समिति ने बुधवार को हुई बैठक में पिछले तीन दिनों के आंकड़ों और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) और आईआईटीएम के पूर्वानुमान की समीक्षा की।

समीक्षा में पाया गया कि दिल्ली का औसत एक्यूआई लगातार सुधर रहा है और बुधवार को यह 327 दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में भी एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में रहने का अनुमान है, जिसके चलते ग्रेप 3 को वापस लेने का निर्णय लिया गया।

 

आयोग ने कहा है कि सर्दियों में मौसम कभी भी प्रतिकूल हो सकता है, इसलिए ग्रेप 1 और ग्रेप 2 के सभी उपायों को तेज गति से लागू किया जाए। इनमें धूल नियंत्रण के लिए सभी निर्माण स्थलों पर सख्त अनुपालन, सड़कों की मैकेनाइज्ड स्वीपिंग और पानी का छिड़काव बढ़ाना, खुले में कचरा जलाने पर सख्त कार्रवाई, डीजल जनरेटर सेट के उपयोग पर नियंत्रण और पुराने वाहनों की चेकिंग और प्रदूषण प्रमाण-पत्र की जांच शामिल हैं।

आयोग ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों से अनुरोध किया है कि वे ग्रेप के चरण- एक और दो के नागरिक चार्टर का पूरी तरह पालन करें। इसमें निजी वाहनों का कम से कम उपयोग, कार पूलिंग, सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता, घरों में कोयला-लकड़ी जलाने से परहेज जैसे कदम शामिल हैं। 

और पढ़े  राहुल का सरकार पर निशाना, बोले- छात्रों ने हिंसा नहीं की, प्रदर्शनकारियों के घर गुंडे भेजे गए

50 फीसदी वर्क फ्रॉम होम खत्म, सामान्य मोड में चलेंगे स्कूल
राजधानी में 50 फीसदी वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था खत्म हो गई है। स्कूल भी अब से सामान्य मोड में चलेंगे। वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद राजधानी में ग्रेप-3 की सभी पाबंदियां हटा दी गई हैं। फिलहाल, ग्रेप दो लागू है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार के बाद कमिशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (सीएक्यूएम) के आदेश पर दिल्ली सरकार ने ग्रेप-3 हटाने का फैसला किया है।

ग्रेप-2 के तहत दिए गए निर्देश
आवासीय, व्यावसायिक और औद्योगिक इकाइयों में डीजल जनरेटर पर रोक
पार्किंग शुल्क, सीएनजी-इलेक्ट्रिक बसों और मेट्रो के फेरे बढ़ाने के निर्देश
इमरजेंसी सेवाओं के लिए डीजल जनरेटर के इस्तेमाल में छूट दी गई
ग्रेप-2 के तहत सीएक्यूएम ने पार्किंग शुल्क बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, ताकि सड़कों पर निजी वाहनों का दबाव कम हो।
इसके अलावा एनसीआर में सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसों के साथ ही मेट्रो के फेरे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
सीएक्यूएम ने लोगों से निजी वाहन छोड़कर सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की अपील की है।
जनवरी तक धूल उत्पन्न करने वाले निर्माण कार्य न करें।
खुले में लकड़ी या कूड़ा न जलाएं।

दिल्ली में बुधवार सुबह इतना रहा प्रदूषण का स्तर
दिल्ली में बुधवार सुबह अधिकांश इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी एक्यूआई ‘बहुत खराब’ से लेकर ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया। सुबह से ही शहर के कुछ हिस्सों में जहरीले स्मॉग की एक परत छाई दिखी।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के सुबह सात बजे को आंकड़ों के अनुसार, राजधानी दिल्ली के आनंद विहार में एक्यूआई 363, अशोक विहार में 361, अलीपुर 345, आया नगर में 306, बवाना में 382, बुराड़ी में 346, चांदनी चौक 345, डीटीयू में 367, द्वारका में 359 एक्यूआई दर्ज किया गया।

और पढ़े  PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी मामला: दिल्ली पुलिस ने नहीं दर्ज की रेगुलर FIR

उधर, आईजीआई एयरपोर्ट टी3 इलाके में 298, आईटीओ में 358, जहांगीरपुरी में 367,  लोधी रोड 300, मुंडका 371, नजफगढ़ में 316, पंजाबी बाग में 368, रोहिणी 380, विवेक विहार 365, सोनिया विहार 338, आरकेपुरम 348, वजीरपुर में 377 दर्ज किया गया।

जानें एक्यूआई रीडिंग के मानक
एक्यूआई रीडिंग को अच्छा (0-50), संतोषजनक (51-100), मध्यम प्रदूषित (101-200), खराब (201-300), बहुत खराब (301-400), और गंभीर (401-500) श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है।


Spread the love
  • Related Posts

    दिल्ली-एनसीआर में बारिश से मची आफत, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली के कुछ हिस्सों में आज सुबह भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने दिन भर मध्यम से भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया…


    Spread the love

    Delhi एसआईआर: 2002 की वोटर सूची में नाम न होने पर भी नहीं कटेगा वोट, चुनाव आयोग ने मतदाताओं को दी राहत

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के बीच चुनाव आयोग ने लाखों मतदाताओं के लिए बड़ी राहत देने वाला स्पष्टीकरण जारी किया है। मुख्य निर्वाचन…


    Spread the love