देहरादून: राम मंदिर ध्वजारोहण..अयोध्या की राम बरात में प्रस्तुति देगा दून का डमरू दल, मिला आमंत्रण

 

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद अब ध्वजारोहण की धूम है। पंचमी तिथि को ध्वजारोहण के दिन अयोध्या में निकलने वाली राम बरात में देहरादून का डमरू दल भी प्रस्तुति देगा। इसके लिए डमरू दल को आमंत्रण मिल चुका है।

 

दरअसल, दून का डमरू दल अब शहर के साथ ही अन्य प्रदेशों में भी अपनी प्रस्तुति से जलवा बिखेर रहा है। धार्मिक कार्यक्रमों में उत्तराखंड के साथ ही अन्य राज्यों में भी डमरू दल की मांग बढ़ी है। अब तक डमरू दल की हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित अन्य जगहों पर प्रस्तुति हो चुकी है। 25 नवंबर को अब अयोध्या राम मंदिर में ध्वजारोहण होगा। इस अवसर पर विवाह पंचमी पर दशरथ महल से राम बरात भी निकाली जाएगी। इसमें डमरू दल को प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रण दिया गया।

 

रविवार को ही दून से डमरू दल के सदस्य अयोध्या के लिए रवाना हो गए। डमरू दल के अर्जुन श्रीवास्तव ने बताया कि ध्वजारोहण के दिन अयोध्या में प्रस्तुति देंगे। इसके लिए 25 सदस्यों की टीम के साथ सोमवार को अयोध्या पहुंच जाएंगे।

टपकेश्वर से शुरुआत, मथुरा-काशी तक प्रस्तुति

टपकेश्वर महादेव मंदिर के सेवादारों ने सेवा करते हुए डमरू दल बनाया था। कुछ समय पहले तक डमरू दल टपकेश्वर मंदिर में आरती के समय प्रस्तुति देते थे। इसके बाद डमरू दल का विस्तार हुआ और दून में कई जगह प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र बनी। अब डमरू दल मथुरा-काशी समेत अन्य कई जगह प्रस्तुति दे चुका है।

और पढ़े  नैनीताल- वीकेंड का जाम: कई किलोमीटर लंबी कतार, ट्रैफिक प्लान फेल, यातायात व्यवस्था चरमराई

 

सोशल मीडिया पर भी छाया

दून का डमरू दल अपनी प्रस्तुति से सोशल मीडिया पर भी जलवा बिखेर रहा है। उनकी प्रस्तुति सोशल मीडिया पर खूब छाई हुई है। लोग भी सोशल मीडिया पर देखकर उन्हें पसंद कर रहे हैं और आमंत्रित कर रहे हैं।

  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    देहरादून: रायवाला-ऋषिकेश रेलवे ट्रैक पर बाड़मेर एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, शिनाख्त नहीं हुई

    रायवाला-ऋषिकेश रेलवे ट्रैक पर सत्यनारायण मंदिर के समीप सोमवार रात ट्रेन की चपेट में आने से करीब 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर रायवाला कोतवाली पुलिस…