यात्रियों की अधिक मांग को देखते हुए आईआरसीटीसी लेकर आया है “GOA DELIGHT” एयर टूर पैकेज घुमने का सुनहरा मौका”

Spread the love

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड आईआरसीटीसी भारत सरकार के रेल मंत्रालय के अंतर्गत एक केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम है। आईआरसीटीसी को स्टेशनों, ट्रेनों और अन्य स्थानों पर खानपान और आतिथ्य सेवाओं को उन्नत करने एवं पेशेवर बनाने और प्रबंधित करने और घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रेलवे की एक विस्तारित शाखा के रूप में स्थापित किया गया है।

यात्रियों की अधिक मांग को देखते हुए, आईआरसीटीसी क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा लखनऊ से “GOA DELIGHT” का हवाई टूर पैकेज का संचालन किया जा रहा हैं । यह पैकेज 03 रात एवं 04 दिन का है। जिसमें नॉर्थ गोवा एवं साउथ गोवा के प्रमुख स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा । यह पैकेज दिनांक 24.01.2026 से 27.01.2026 तक चलाया जा रहा है।

टूर की विशेषताएं :-

इस टूर में यात्रियों को लखनऊ से गोवा जाने एवं गोवा से लखनऊ आने की व्यवस्था फ्लाइट से की गई है। साथ ही खाने – पीने एवं ठहरने की व्यवस्था चार सितारा होटल में की गयी है। यात्रा के दौरान नॉर्थ गोवा एवं साउथ गोवा के प्रमुख स्थलों का भ्रमण करेंगे, जिसमें समुद्र तट (Beach), चर्च, फोर्ट एवं मांडोवी नदी का क्रूज़ आदि का भ्रमण कराया जायेगा |

पैकेज टैरिफ (प्रति व्यक्ति लागत) :-
रू. 53,700/-, एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति
रू. 40,500/- दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति
रू. 38,000/- तीन व्यक्तियो के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति
रू. 31,800 /- माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य बेड सहित एवं मूल्य रू. 30,100 /- बिना बेड के होगा।

और पढ़े  बड़ा सड़क हादसा: दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दो गाड़ियों की भीषण टक्कर, हादसे में 3 लोगों की मौत

इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जायेगी। उक्त यात्रा की बुकिंग पर्यटन भवन गोमती नगर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट irctctourism.com पर ऑनलाइन भी कराई जा सकती है।

अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिये नीचे दिये गये मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते है ।
लखनऊ. 8287930912/ 9236391909 / 8287930902
दिनांक. 21.11.2025


Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- उज्जैनिया पट्टी के श्रीमहंत बनने के बाद महंत संदीप दास महाराज की पहली गुरु पूर्णिमा

    Spread the love

    Spread the love      गुरु-शिष्य परंपरा के महापर्व गुरु पूर्णिमा पर धर्मनगरी अयोध्या आज पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहेगी। इस वर्ष का गुरु पूर्णिमा महोत्सव विशेष रूप…


    Spread the love

    गोरखपुर: गुरु पूर्णिमा पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे महंत हेमंत दास, सीएम योगी से भेंट कर अर्पित की हनुमान जी की प्रतिमा

    Spread the love

    Spread the love      गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर अयोध्या की पवित्र संत परंपरा का प्रतिनिधित्व करते हुए श्रृंगी ऋषि पीठाधीश्वर एवं श्री हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ पुजारी महंत…


    Spread the love