खुफिया एजेंसियों की बड़ी हलचल, कई छिपे नेटवर्क होंगे बेनकाब, अल फलाह यूनिवर्सिटी पर शिकंजा

Spread the love

 

जैश-ए-मोहम्मद के फरीदाबाद माड्यूल द्वारा दिल्ली में बम विस्फोट की घटना को अंजाम देने के बाद यूपी में सुरक्षा एजेंसियों ने अपनी जांच तेज कर दी है। खासकर आतंकियों के लोकल ठिकानों को तलाशा जा रहा है। प्रदेश में एजेंसियों के राडार पर 250 से अधिक कश्मीरी मूल के डॉक्टर और छात्र हैं, जिनकी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। वहीं आधा दर्जन से अधिक अल्पसंख्यक शैक्षिणिक संस्थान भी जांच के दायरे में हैं।

सूत्रों के मुताबिक, फरीदाबाद माड्यूल का खुलासा होने के बाद आतंकियों का प्रदेश के कई जिलों से कनेक्शन सामने आ चुका है। खासतौर पर कश्मीर के निवासी ऐसे डॉक्टर जो प्रदेश के मेडिकल कॉलेज में कार्यरत है अथवा मेडिकल की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, उनका ब्योरा जुटाने के साथ गतिविधियां भी परखी जा रही है।

दस्तावेज जम्मू-कश्मीर पुलिस को सत्यापन के लिए भेजे

बीते सप्ताह तक इनकी संख्या करीबन 200 थी, जो अब बढ़कर 250 से अधिक हो चुकी है। वहीं निजी अस्पतालों में काम करने वाले कश्मीरी मूल के डॉक्टर भी जांच के दायरे में हैं। एटीएस ने उनके बारे में जानकारी जुटाने के बाद आपराधिक इतिहास खंगालने के लिए दस्तावेज जम्मू-कश्मीर पुलिस को सत्यापन के लिए भेजा है।

संस्थानों की गतिविधियों पर पैनी नजर

वहीं दूसरी ओर फरीदाबाद में अल फलाह यूनिवर्सिटी पर कानूनी शिकंजा कसने के बाद प्रदेश में मेडिकल की शिक्षा देने वाले आधा दर्जन शैक्षणिक संस्थान भी जांच के दायरे में आ चुके हैं। एटीएस, एलआईयू और स्थानीय पुलिस इन संस्थानों में होने वाली गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए हुए है। साथ ही उनके वित्तीय प्रबंधन को भी जांच के दायरे में लाते हुए पड़ताल जारी है। इनमें से अधिकतर संस्थान पश्चिमी उप्र के हैं। वहीं राजधानी का एक संस्थान भी जांच के दायरे में आ चुका है।

और पढ़े  BJP संगठन: स्मृति ईरानी, राम माधव की वापसी, नवीन की टीम में भी वसुंधरा बरकरार

Spread the love
  • Related Posts

    राममंदिर चंदा चोरी: फेस रीडिंग से हाजिरी, यहां लगे कैमरे, देरी और गायब रहने…, बदले नियम

    Spread the love

    Spread the loveराममंदिर और उससे जुड़े परिसरों में तैनात कर्मचारियों की निगरानी अब और सख्त कर दी गई है। कर्मचारियों की उपस्थिति से लेकर ड्यूटी तक पर नजर रखी जा…


    Spread the love

    नई मुस्लिम लीग बन गई कांग्रेस- वंदे मातरम विवाद को लेकर BJP अध्यक्ष का विपक्षी पार्टी पर हमला

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को कांग्रेस पर निशाना साधा। कांग्रेस के कार्यक्रमों में वंद मातरम के केवल दो छंद गाने के फैसले…


    Spread the love