हल्द्वानी:- गलियों में बेखौफ दौड़ते डंपरों का आतंक, कब लगेगा प्रशासन का ब्रेक? स्कूल जाने वाले बच्चों पर मंडरा रहा खतरा

Spread the love

 

 

ल्द्वानी शहर के आंतरिक मार्गों और गलियों में बेखौफ दौड़ते डंपर आम लोगों के साथ साथ विशेष रूप से महिलाओं में खौफ का कारण बने हुए हैं। शहर की सैकड़ों महिलाएं हर रोज सुबह अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जाती हैं और दोपहर में घर वापस लेकर आती हैं। स्कूल आने-जाने के महिलाओं को हर वक्त बेखौफ भागते डंपरों व भारी वाहनों का खौफ रहता है। उन्होंने कहा कि आंतरिक मार्गों और गलियों में भारी वाहनों के आने-जाने का वक्त तो तय होना ही चाहिए साथ ही उनकी रफ्तार पर भी प्रशासन का ब्रेक लगना चाहिए।

 

आंतरिक मार्गों और गलियों में डंपरों के दौड़ने से महिलाओं और स्कूली बच्चों को खासी दिक्कतें होती हैं। स्कूल समय में डंपरों की आवाजाही प्रतिबंधित होनी चाहिए। इसके कारण जाम भी लगता है और कई बार तो बच्चों को साथ लेकर रोड पार करना भी कठिन हो जाता है। शशि, नवाबी रोड

 

सुबह से शाम तक मुख्य मार्गों के अलावा आंतरिक मार्गों और गलियों में लोडेड वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित होनी चाहिए। इससे जाम लगता है और हादसे का खतरा बना रहता है। प्रशासन को डंपरों की आवाजाही पर रोक लगानी चाहिए। -जयश्री, दमुवादूंगा

डंपर और भारी वाहनों की आवाजाही के लिए शाम से रात का समय तय होना चाहिए। गलियों में भी वाहनों की संख्या अधिक रहती है। ऐसे में यदि कोई डंपर अथवा भारी वाहन आ जाए तो जाम लग जाता है। डंपरों के कारण बच्चों को लाने ले जाने में दिक्कतें होती हैं। ममता, भोटिया पड़ाव

अधिकांश स्कूल मुख्य सड़क के किनारे हैं। सुबह शाम यहां बच्चों की आवाजाही होती है और उस दौरान कई बार डंपर और भारी वाहन भी सड़क से तेज रफ्तार में गुजरते हैं। स्कूलों के गेट के सामने सड़क पर सुबह शाम पुलिस मौजूद रहनी चाहिए। प्रेमा बृजवाल, दो नहरिया

और पढ़े  ऊखीमठ- ओंकारेश्वर मंदिर से धाम के लिए रवाना हुई बाबा केदार की उत्सव डोली

शहर के अंदरूनी मागों में डंपरों के चलने से यातायात बाधित होता है और जाम लगता है। हादसे भी होते रहते हैं। इनका वक्त तय होना चाहिए और उसकी मॉनिटरिंग होनी चाहिए ताकि दिन के वक्त महिलाओं और बुजुर्गों को किसी तरह की दिक्कतें न हों। सरस्वती देवी, राजपुरा

वक्त-बे-वक्त भारी वाहनों की आवाजाही के कारण हादसों का खतरा बना रहता है। डंपर और भारी वाहनों की आवाजाही दिन में नहीं होनी चाहिए। इनकी रफ्तार भी इतनी तेज होती है कि बच्चों को स्कूल लाते ले जाते वक्त हर समय डर लगा रहता है। इस समस्या का समाधान होना चाहिए। पूनम, शीशमहल

दिन भर सड़कों में भारी वाहनों की आवाजाही के कारण पैदल आते जाते हर वक्त डर बना रहता है। भारी वाहनों की रफ्तार भी हादसों का कारण बनती है। इस पर रोक लगनी चाहिए और डंपरों के आने जाने का वक्त रात का तय होना चाहिए। कंचन, हल्द्वानी

अधिकांशतः महिलाएं ही स्कूली बच्चों को लाने ले जाने पहुंचती हैं। कई बार गलियों में आते जाते डंपर और ट्रक धड़धड़ाते हुए आते हैं। इससे हादसे का खतरा बना रहता है। डंपर और ट्रकों के चलने का समय तय होना चाहिए।
कविता, दमुवादूंगा हल्द्वानी

कई बार जब हम बच्चों को लेने स्कूल जाते हैं तो पीछे से तेज हार्न वाले डंपर और भारी वाहनों के कारण दिक्कतें होती हैं। ऐसे डंपरों और भारी वाहनों पर नियंत्रण लगना चाहिए ताकि स्कूली बच्चों
और महिलाएं सुरक्षित रह सकें। – गोविंदी देवी, नवाबी रोड


Spread the love
  • Related Posts

    बदरीनाथ धाम- कपाट खुलने पर भगवान बदरी विशाल की मूर्ति ने देश के लिए दिए शुभ संकेत

    Spread the love

    Spread the love वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बदरीनाथ मंदिर के कपाट बृहस्पतिवार को सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर छह माह के लिए खोल दिए गए। इस दौरान इसके बाद…


    Spread the love

    टिहरी Accident: चंबा-कोटीकॉलोनी मार्ग पर वाहन खाई में गिरा, अंतिम संस्कार के लौट रहे 8 लोगों की मौके पर मौत

    Spread the love

    Spread the loveचंबा-कोटीकॉलोनी मार्ग पर नैल के समीप एक वाहन खाई में गिर गया। वाहन में आठ लोग सवार थे। इस दौरान आठों की मौके पर मौत हो गई। जिला आपदा…


    Spread the love