दिल्ली-NCR: अब हवा में सांस लेना हुआ मुश्किल, कई इलाकों में 400 से ज्यादा AQI, प्रदूषण का कहर जारी

राजधानी में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) में हल्की कमी आई है, लेकिन यह ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बना हुआ है। एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम के डेटा के मुताबिक, शनिवार सुबह एवरेज एक्यूआई 359 रिकॉर्ड किया गया।

शुक्रवार को रिकॉर्ड किए गए एवरेज 364 एक्यूआई से थोड़ा सुधार होने के बावजूद सुबह-सुबह कुछ इलाकों में जहरीले स्मॉग की परत छाई रही। कुछ इलाकों में एक्यूआई 400 पार भी गया है, जिससे वहां की हवा ‘गंभीर’ श्रेणी में मानी जा रही है। लगातार बने  स्मॉग (धुंध) की वजह से सांस लेने में दिक्कत हो रही है। उधर, नोएडा-गाजियाबाद समेत एनसीआर के कई इलाकों में भी हवा की गुणवत्ता खराब है।

 

दिल्ली के कई इलाकों में 400 से ज्यादा एक्यूआई
वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, आज सुबह राजधानी दिल्ली के आनंद विहार में एक्यूआई 420, अशोक विहार में 403, आया नगर में 333, बवाना में 414, बुराड़ी में 374, डीटीयू में 396, द्वारका में 389, आईटीओ में 370, जहांगीरपुरी में 417, मुंडका 414, नजफगढ़ में 316, पंजाबी बाग में 370, रोहिणी 412, आरकेपुरम 372, वजीरपुर में 427 दर्ज किया गया है।

शुक्रवार को इतना रहा एक्यूआई
शुक्रवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 364 दर्ज किया गया। यह हवा की बेहद खराब श्रेणी है। इसमें बृहस्पतिवार की तुलना में 27 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर, एनसीआर में गाजियाबाद की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 422 दर्ज किया गया, यह गंभीर श्रेणी है। वहीं, नोएडा में 394, ग्रेटर नोएडा में 353 और गुरुग्राम में 287 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा, फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 238 दर्ज किया गया। यह हवा की खराब श्रेणी है।

और पढ़े  बड़ी कार्रवाई- CJP का तिरंगा मार्च: दिल्ली पुलिस ने दिपके को प्रदर्शन नहीं करने का दिया नोटिस

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि सोमवार तक हवा बेहद खराब श्रेणी में ही बरकरार रहेगी। इसके चलते सांस के मरीजों को लोगों को आंखों में जलन जैसी समस्या से राहत नहीं मिलेगी।

गाजियाबाद में भी 400 पार पहुंची एक्यूआई
गाजियाबाद में भी एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, लोनी में 450 एक्यूआई दर्ज किया गया है। संजय नगर में 417 और इंदिरापुर में एक्यूआई 394 दर्ज किया।

नोएडा का एक्यूआई भी 400 से ज्यादा
नोएडा में भी कई इलाकों में 400 से ज्यादा एक्यूआई पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सेक्टर 125 में 429, सेक्टर 1 इलाके में 394 और सेक्टर 62 इलाके में  340 एक्यूआई दर्ज किया गया है।

गुरुग्राम में इतना दर्ज किया गया एक्यूआई
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, गुरुग्राम के एनआईएसई ग्वाल पहाड़ी में 316 एक्यूआई दर्ज किया गया है। सेक्टर 51 इलाके में 317, टेरी ग्राम में 216, विकास सदन में 272 एक्यूआई दर्ज किया गया है।

फरीदाबाद का एक्यूआई
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, फरीदाबाद के सेक्टर 30 में एक्यूआई 224, न्यू इंडस्ट्रियल टाउन में 293 और सेक्टर 11 में 199 दर्ज किया गया।
  • Related Posts

    सुप्रीमकोर्ट: रिश्वत मामले में विजयन की याचिका पर सुनवाई आज, वाईएसआरसीपी की अर्जी पर भी जिरह

    सुप्रीम कोर्ट की एक विशेष पीठ 21 अक्तूबर को दो महत्वपूर्ण याचिकाओं पर सुनवाई करेगी।  इनमें केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की कथित सीएमआरएल रिश्वत मामले से जुड़ी याचिका…

    आज जियो का मेगा IPO- बाजार में दिवाली तक चार और कंपनियां उतरेंगी, ₹32 हजार करोड़ से अधिक जुटाएंगी तीन कंपनियां

    इस त्योहारी सीजन में दलाल स्ट्रीट पर रोशनी और रौनक दोनों दोगुनी होने जा रही हैं। दिवाली से पहले जियो प्लेटफॉर्म समेत पांच आरंभिक सावर्जनिक निर्गम (आईपीओ) बाजार में उतरने…