8 साल की दुष्कर्म पीड़िता की उपचार के दौरान मौत, मेडिकल कॉलेज में 3 दिनों से चल रहा था टीबी का इलाज

Spread the love

ठ साल की दुष्कर्म पीड़िता ने मंगलवार को उपचार के दौरान महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। वह टीबी की मरीज थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बीमारी की वजह से मौत की पुष्टि हुई है। मुआवजे की मांग पर अड़े परिजन अंतिम संस्कार को राजी नहीं हो रहे थे। पुलिस अफसरों के समझाने पर देर-शाम नारायण बाग के पास स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया।

मूल रूप से चिरगांव निवासी युवक कोछाभांवर इलाके में रहता है। अनबन होने के बाद उसकी पत्नी आठ साल की पुत्री के साथ गुरुग्राम में जाकर रहने लगी। वहां झांसी निवासी आकाश परिहार से उसकी नजदीकी हो गई। 21 अक्तूबर को वह गुरुग्राम से पत्नी एवं बेटी को लेकर झांसी आया। यहां मासूम ने बताया कि मां का प्रेमी आकाश नशीली गोलियां खिलाकर उससे दुष्कर्म करता था। पिता की तहरीर पर नवाबाद पुलिस ने 25 अक्तूबर को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। उस दौरान पीड़िता की तबीयत खराब थी। टीबी की शिकायत पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मंगलवार दोपहर में उसने दम तोड़ दिया।
एसपी सिटी प्रीति सिंह का कहना है कि पीड़िता की बहन की भी कुछ साल पहले टीबी से मौत हो चुकी है। परिवार में अन्य सदस्यों को भी टीबी की शिकायत है। पुलिस आरोपी आकाश को सोमवार को ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

Spread the love
और पढ़े  गुस्सा: ईद पर शिया समुदाय नहीं पहनेगा नए कपड़े, पुराने कपड़ों में पढ़ेंगे नमाज
  • Related Posts

    क्रिकेटर अमित मिश्रा की पत्नी का आरोप: बोली- उसके दूसरी लड़कियों से अफेयर, शराब पीकर मुझे पीटा

    Spread the love

    Spread the loveआईपीएल के पूर्व खिलाड़ी और वर्तमान में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी क्रिकेटर अमित मिश्रा के खिलाफ उनकी पत्नी मॉडल गरिमा तिवारी ने दहेज उत्पीड़न, गाली गलौज,…


    Spread the love

    अयोध्या- महंत देवेंद्रप्रसादाचार्य का रामनगरी में हुआ भव्य स्वागत

    Spread the love

    Spread the love       रामनगरी के प्रतिष्ठित दशरथ महल बड़ा स्थान के महंत बिंदुगाद्याचार्य देवेंद्रप्रसादाचार्य महाराज अबू धाबी यात्रा से सकुशल अयोध्या लौट आए। अयोध्या में संत समाज…


    Spread the love