पाकिस्तानी सेना ने की रातभर भारी गोलीबारी,4 की मौत और 20 से ज्यदा घायल,जवानों ने दिया मुंहतोड़ जवाब

 

जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी सेना ने रातभर भारी गोलीबारी की। इस गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 से अधिक घायल हैं, पाकिस्तानी सेना ने पुंछ, राजौरी और उरी में गोलीबारी की है। गोलीबारी में घरों को भी नुकसान पहुंचा है। कई वाहन जल गए हैं। पाकिस्तानी सेना ने उत्तरी कश्मीर के तंगधार में नियंत्रण रेखा के पास आम कश्मीरी नागरिकों को निशाना बनाया है। तोपखाने की गोलाबारी में एक कश्मीरी नागरिक का पूरा घर जलकर खाक हो गया।

रक्षा सूत्रों ने बुधवार को बताया कि पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर भारत द्वारा मिसाइल हमले किए जाने के बाद पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इस पर भारतीय सेना भी जवाबी कार्रवाई की है।

सूत्रों ने बताया कि छह और सात मई की रात में पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चौकियों से जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भारी गोलीबारी की है। तंगधार में नियंत्रण रेखा के पास मनमाने तरीके से गोलीबारी की। पाकिस्तान की ओर से पुंछ में की गई अंधाधुंध गोलीबारी में छह नागरिकों की जान चली गई। 20 से अधिक घायल हो गए हैं।

 

घायलों की हालत स्थिर
अधिकारियों ने बताया कि पुंछ में गोलीबारी में मारे गए नागरिकों में महिला भी शामिल है, मृत महिला का घर पुंछ जिले के मनकोट इलाके में मोर्टार शेल की चपेट में आ गया था। उसकी 13 वर्षीय बेटी घायल हो गई। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की ओर से की गई भारी गोलाबारी में पुंछ के विभिन्न सेक्टरों में 12 अन्य नागरिक भी घायल हुए हैं, जिनकी हालत स्थिर बताई गई है। राजोरी के ठंडीकस्सी में भी पाकिस्तान गोलाबारी से दो महिलाओं समेत चार लोगों के घायल होने की सूचना है। वहीं, मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि में पाकिस्तानी सेना द्वारा उरी सेक्टर में भारी गोलाबारी की गई है। इस गोलीबारी में तीन बच्चों समेत कम से कम दस नागरिक घायल हो गए और कई घरों को नुकसान पहुंचा।

और पढ़े  एसआई की पूरी चैटिंग: ट्रांसफर के बदले पैसे दो या फिर होटल में मिलो, कुछ तो करना पड़ेगा, महिला ने...

 

सेना ने गोलीबारी का दिया मुंहतोड़ जवाब
मनकोट के अलावा पुंछ के कृष्णा घाटी और शाहपुर सेक्टरों, जम्मू क्षेत्र के राजौरी जिले के लाम, मंजाकोट और गंभीर ब्राह्मणा तथा उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा और बारामूला जिलों के करनाह और उरी सेक्टरों में सीमा पार से भारी गोलाबारी हुई है। अधिकारियों ने बताया कि सीमा की सुरक्षा कर रहे भारतीय सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और अंतिम रिपोर्ट मिलने तक दोनों पक्षों के बीच सीमा पार से गोलाबारी जारी थी।

 

इन जगहों पर बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान
अधिकारियों ने आदेश दिया है कि जम्मू क्षेत्र के पांच सीमावर्ती जिलों में सभी शैक्षणिक संस्थान बुधवार को बंद रहेंगे। संभागीय आयुक्त रमेश कुमार ने एक्स को बताया कि “मौजूदा स्थिति को देखते हुए जम्मू, सांबा, कठुआ, राजौरी और पुंछ में सभी स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान आज बंद रहेंगे।

 

पहलगाम हमले में मारे गए थे 26 पर्यटक
उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी गोलाबारी के कारण लोगों को भूमिगत बंकरों में शरण लेनी पड़ी। जम्मू-कश्मीर में सीमा पर बिना उकसावे के गोलीबारी की यह लगातार 13वीं रात थी, जबकि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद तनाव बढ़ गया था। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे।

 

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत किए गए सैन्य हमले
आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने बुधवार तड़के पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिसमें बहावलपुर भी शामिल है, जो जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन का प्रमुख ठिकाना है। भारतीय सेना ने 1.44 बजे जारी एक बयान में कहा कि सैन्य हमले ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत किए गए।
भारतीय सेना के अतिरिक्त लोक सूचना महानिदेशालय (ADGPI) ने X पर लिखा, “पाकिस्तान ने पुंछ-राजौरी क्षेत्र में भीमबर गली में तोपखाने से गोलीबारी करके एक बार फिर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया है। भारतीय सेना उचित तरीके से जवाब दे रही है।”
  • Related Posts

    एसआई की पूरी चैटिंग: ट्रांसफर के बदले पैसे दो या फिर होटल में मिलो, कुछ तो करना पड़ेगा, महिला ने…

    तबादले के बदले आखिर क्या…। पैसा, पैरवी, पहुंच… यहां तो एसआई महिला को होटल में बुलाने पर ही अड़ गया। विभागीय तबादले के बदले महिला से होटल में मिलने का…

    जम्मू: ट्रेनों में रात 11 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, सख्ती से होगा निर्देश पर अमल

    भारतीय रेल में अब यात्रा के दौरान रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक मोबाइल फोन चार्जिंग पॉइंट की सुविधा नहीं मिलेगी। रेलवे बोर्ड ने यात्री सुरक्षा के मद्देनजर…