उत्तराखंड: रजत जयंती उत्सव-  देहरादून मैराथन में पहुंचे 700 प्रतिभागी, DM ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Spread the love

त्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर आज देहरादून जिला प्रशासन की ओर से मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया। आठ किमी मैराथन का पवेलियन ग्राउंड से कनक चौक- एस्ले हॉल- बहल चौक-दिलाराम चौक- ब्रह्मकमल चौक से एनआईवीएच व एनआईवीएच से वापस ब्रह्मकमल चौक, दिलाराम चौक , कनक चौक होते हुए पवेलियन ग्राउंड में समापन हुआ। मैराथन में 700 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि आज हम सब एक ऐतिहासिक अवसर के साक्षी हैं। उत्तराखंड राज्य के स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के इस गौरवशाली क्षण पर यह दून मैराथन दौड़ केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि हमारे सामूहिक संकल्प, एकता और ऊर्जावान उत्तराखण्ड की प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि मैराथन हमें दृढ़ संकल्प, धैर्य और निरंतर आगे बढ़ते रहने का संदेश देती है। मैराथन में लक्ष्य तक पहुंचने के लिए निरंतर प्रयास जरूरी  है, वैसे ही हमारे राज्य के विकास के लिए भी प्रत्येक नागरिक का सतत प्रयास आवश्यक है।


Spread the love
और पढ़े  मोटाहल्दू / बेरीपड़ाव-  डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत, युवती गंभीर 
  • Related Posts

    देहरादून- SIR: राजधानी देहरादून में प्री एसआईआर का 66.62% काम पूरा, 10.39 लाख मतदाताओं का मिलान हुआ

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी में चल रहे प्री एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) का काम 66.62 प्रतिशत पूरा हो चुका है। शेष मतदाताओं के मिलान के लिए अभियान जारी है। अब तक…


    Spread the love

    देहरादून- विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों का थानो में धरना-प्रदर्शन, निर्माण के एक हिस्सा सील

    Spread the love

    Spread the love     जौलीग्रांट थानो क्षेत्र के एक विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों द्वारा थानों में जुलूस निकालकर धरना-प्रदर्शन किया गया। हिंदू संगठनों का आरोप है…


    Spread the love