7 लोगों ने दी जान:- कार में मिला कारोबारी का सुसाइड नोट, खुदकुशी की वजह के साथ लिखी ये बात 

 

 

हरियाणा के पंचकूला से रोंगटे खड़े करने वाला मामला सामने आया है। शहर के सेक्टर-27 में सोमवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कर्ज के बोझ तले दबे एक ही परिवार के सात लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मरने वालों में दो दंपती, तीन मासूम बच्चे और एक ही परिवार के बुजुर्ग सदस्य शामिल हैं।

बच्चों की उम्र 12 से 15 साल के करीब है। कार से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में कारोबारी ने कर्ज से परेशान होकर खुदकुशी की बात लिखी है। सूत्रों के मुताबिक सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि… मैं नहीं चाहता कि मेरे बाद मेरे बच्चों को परेशान किया जाए।

Panchkula Suicide case Family of Seven Found Dead in Car Suicide Note Reveals Reason Haryana news in Hindi

पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि मकान नंबर 1204 के बाहर खड़ी एक कार में कुछ लोगों ने आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस कार में सवार लोगों में से छह को सेक्टर-26 के निजी अस्पताल और एक को सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में ले गई।

 

मृतकों में दो की पहचान प्रवीन मित्तल और उनके पिता देशराज मित्तल के रूप में हुई है। परिवार के अन्य सदस्यों की पहचान नहीं हो पाई है। सूचना मिलने के बाद डीसीपी हिमाद्री कौशिक समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रवीन मित्तल ने कुछ समय पहले देहरादून में टूर एंड ट्रैवल का कारोबार शुरू किया था, जो चल नहीं पाया। उसमें उनको भारी घाटा हुआ। इसी कारण परिवार कर्ज में डूब गया था।

और पढ़े  बदरीनाथ हेलिकॉप्टर हादसा: डीजीसीए और एएआईबी की टीम करेगी दुर्घटना की जांच, आज पहुंचेंगे विशेषज्ञ

हालत इतनी खराब थी कि परिवार का गुजारा भी नहीं हो पा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देर रात तक पुलिस जांच में जुटी रही कि परिवार कहां का रहने वाला है। हालांकि गाड़ी देहरादून आरटीओ में रजिस्टर्ड है और आरसी के अनुसार उसके मालिक का नाम गंभीर सिंह नेगी है।

Panchkula Suicide case Family of Seven Found Dead in Car Suicide Note Reveals Reason Haryana news in Hindi

पुलिस प्रारंभिक जांच में मान रही है कि परिवार ने दबाव में आत्महत्या का कदम उठाया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा है और हर कोई इस घटना से सदमे में है। वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्ट के लिए पंचकूला नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है।

  • Related Posts

    उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान: CM ने नए ध्वज, प्रतीक चिह्न और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया, दिलाई शपथ

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड पुलिस के नवीन ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया।…

    श्रीनगर: सीएम धामी का कांग्रेस पर निशाना, बोले-पहले अपने शासनकाल का हिसाब दें, युवाओं के साथ किया खिलवाड़

    मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को श्रीनगर में आयोजित भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि…