उत्तराखंड: कुट्टू के आटे के 6 सैंपल हुए फेल, मिला फंगस व मायकोटॉक्सिन, विक्रेताओं पर वाद दायर करने के निर्देश

Spread the love

 

 

स्वास्थ्य सचिव व आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन डाॅ.आर राजेश कुमार ने बताया कि कुट्टू के आटे के छह सैंपल जांच में मानकों के अनुरूप सही नहीं पाए गए। इनमें फंगस व मायकोटॉक्सिन की पुष्टि हुई है।

अभियान के तहत राज्य के विभिन्न जनपदों में सघन निरीक्षण कर कुट्टू के आटे के सैंपल जांच के लिए रुद्रपुर स्थित राज्य खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए थे। जांच रिपोर्ट में देहरादून जिले में मैसर्स लक्ष्मी ट्रेडिंग कंपनी विकासनगर से एकत्रित सैंपल में कीट व फंगस पाया गया। इसके अलावा ब्लिंक कामर्स प्राइवेट लिमिटेड ऋषिकेश, हरिद्वार जिले से नटराज एजेंसी, पीठ बाजार, ज्वालापुर और आशीष प्रोविजन स्टोर, खेड़ी मुबारकपुर, लक्सर से लिए सैंपल में मायकोटॉक्सिन विषाक्त पाया गया है।

अनाज मंडी रुड़की स्थित शिवा स्टोर से लिया गया सैंपल भी फेल पाया गया। ऊधमसिंहनगर जिले में सिसोना सितारगंज स्थित जय मैया किराना स्टोर से लिए कुट्टू के आटे के सैंपल में मायकोटॉक्सिन पाया गया। आयुक्त ने बताया कि इन सैंपलों वाले विक्रेताओं के खिलाफ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में वाद दायर करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

आयुक्त ने कहा खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नए नियमों को सख्ती से लागू किया जाए। यदि कोई विक्रेता इन नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love
और पढ़े  देहरादून- सरकार ने दायित्व दे दिए, अब BJP बढ़ाएगी जिम्मेदारी, योजनाएं जमीनी स्तर तक पहुंचाएंगे
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    टिहरी- ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर हादसा-: डाबरी गांव के पास सड़क पर पलटी बस, 5 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

    Spread the love

    Spread the loveऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। डाबरी गांव के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच…


    Spread the love