5 जी : इंतजार की घड़ियां खत्म, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे 1 अक्टूबर को 5G लॉन्च, पहले चरण में इन शहरों में मिलेगी 5जी की सेवा।

आखिरकार लंबे इंतजार के बाद देश में 5जी सेवाओं की शुरुआत होने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अक्तूबर को दिल्ली के प्रगति मैदान में 5जी सेवाओं की शुरुआत करेंगे। बता दें कि कल यानी एक अक्तूबर से 4 दिवसीय इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2022) कार्यक्रम की शुरुआत होने वाली है और इसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी 5जी सर्विस की लॉन्चिंग करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी हाई स्पीड मोबाइल इंटरनेट सुविधा के शुभारंभ के दौरान दिल्ली के द्वारका सेक्टर 25 में मेट्रो के आगामी स्टेशन की भूमिगत सुरंग से 5जी सेवाओं के कामकाज का प्रदर्शन भी देखेंगे। बता दें कि देश के 10 करोड़ से ज्यादा लोग 2023 में 5जी सेवा का इस्तेमाल करना चाहते हैं। इन लोगों के पास ऐसे स्मार्टफोन भी हैं, जो 5जी नेटवर्क के लिए तैयार हैं। इन उपभोक्ताओं में ज्यादातर 5जी सेवा के लिए 45 फीसदी तक अधिक भुगतान करने के लिए भी तैयार हैं।

सबसे पहले मिलेगी सर्विस

बता दें कि आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कुछ दिन पहले बयान जारी किया था कि देश में 5G को धीरे-धीरे अलग-अलग फेज में लॉन्च किया जाएगा। पहले फेज के लिए 13 शहरों का चयन किया गया है जहां सबसे पहले 5जी लॉन्च होगा। इनमें मेट्रो शहर जैसे दिल्ली, मुंबई, कोलकाता आदि शामिल हैं।इसके बाद दो साल में पूरे देश में 5G कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार किया जाएगा। पहले फेज में 13 शहर अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, जामनगर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पुणे में 5G कनेक्टिविटी की शुरुआत की जाएगी।

और पढ़े  2026 करवा चौथ- करवा चौथ पर कब निकलेगा चांद? जानें क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त...
  • Related Posts

    मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ इंडिया ब्लॉक का जन महाभियोग,मॉक संसद में विपक्ष की मांग, खरगे बोले- सीईसी को हटाएं और एसआईआर तुरंत रोकें

    विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’ आयोजित करेगा। इस कार्यक्रम में विपक्ष के कई…

    नाबालिग से हैवानियत: गोवा में थाने के अंदर यौन उत्पीड़न का आरोप, केस दर्ज, इंस्पेक्टर और महिला सहयोगी नामजद

    गोवा के उत्तरी हिस्से में क्राइम ब्रांच कार्यालय में 16 वर्षीय किशोरी के साथ कई बार यौन उत्पीड़न किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पुलिस…