उत्तराखंड -प्रदेश की 5 हजार महिलाओं को मिलेगा रोजगार,जरूरतमंद महिलाओं को सरकार छत उपलब्ध कराएगी।

उत्तराखंड -प्रदेश की 5 हजार महिलाओं को मिलेगा रोजगार,जरूरतमंद महिलाओं को सरकार छत उपलब्ध कराएगी।

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा, प्रदेश की पांच हजार मिनी आंगनबाड़ी केंद्र उच्चीकृत होंगे। इससे पांच हजार महिलाओं को रोजगार मिलेगा, जबकि एकल महिला योजना के तहत विधवा विधवा, निराश्रित, अविवाहित, तलाकशुदा, परित्यकता, आपदा एवं एसिड अटैक से प्रभावित महिलाओं को स्वरोजगार के लिए 75 प्रतिशत सब्सिडी का प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जाएगा।

विधानसभा स्थित सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में मंत्री ने कहा, सीएम की घोषणा के तहत एकल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा जाना है। इसका प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा गया है।

अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रस्ताव को कैबिनेट में लाया जाए। विभागीय मंत्री ने कहा, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग को इस बार आबकारी विभाग से प्रति बोतल एक रुपये अतिरिक्त शुल्क के रूप में आठ करोड़ रुपये मिले हैं।
जरूरतमंद महिलाओं को छत मुहैया कराएगी सरकार

मंत्री रेखा आर्य ने कहा, सरकार जरूरतमंद महिलाओं को छत उपलब्ध कराएगी। आपदाग्रस्त एवं छत विहीन महिलाओं के लिए छत देने की योजना पर काम किया जाएगा। इसकी रूपरेखा तैयार करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। कहा, प्रदेशभर के आंगनबाड़ी, सहायिकाओं एवं मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति समय करने के संबंध में अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रदेश के किसी भी आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन में परेशानी न हो।

और पढ़े  उत्तराखंड: आज प्रदेश के 19 शिक्षकों को दिया जाएगा शैलेश मटियानी पुरस्कार, राज्यपाल के हाथों मिलेगा सम्मान
  • Related Posts

    पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का बड़ा एलान- पूर्व CM का कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा, इस एक्शन के बाद बड़ा फैसला

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शनिवार को अपने पदों से इस्तीफा दे दिए। उन्होंने राज्य कांग्रेस समिति और कांग्रेस कार्य समिति के पदों को…

    श्रीदेव सुमन विवि: 29 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव, 1 अक्तूबर को विश्वविद्यालय छात्र महासंघ निर्वाचन

    श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के परिसर और उससे संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार…