देहरादून:- पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने की अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से मुलाकात ||

देहरादून:- पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने की अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से मुलाकात ||

आज देहरादून सचिवालय में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से पंतनगर विश्वविद्यालय प्रबंध परिषद सदस्य एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर के विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए मुलाकात की।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से कहा कि देश के प्रतिष्ठित कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर में लंबे समय तक चलने वाले एसीआरपी एवं अन्य प्रोजेक्ट्स में कार्यरत शिक्षको/ वैज्ञानिकों को कृषि शिक्षा विभाग द्वारा विश्वविद्यालय का कर्मचारी न मानने से उत्पन्न विसंगति को दूर करने हेतु मेरे अनुरोध पर माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपकी अध्यक्षता में एक समिति गठित की थी, परंतु आज तक उक्त समिति की बैठक आहूत ना हो सकी। यथाशीघ्र उक्त बैठक बुलाकर इस विसंगति को दूर करने एवं विश्वविद्यालय से संबंधित अन्य समस्याओं का निस्तारण करे ताकि विश्वविद्यालय का पठन-पाठन एवं अनुसंधान प्रभावित न हो।
प्रबंधन परिषद सदस्य पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के अनुरोध पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आगामी 3 जनवरी को 12:00 बजे पंतनगर विश्वविद्यालय से संबंधित विषयों के निस्तारण के लिए बैठक आहूत करने हेतु अपर सचिव (कृषि) रणवीर चौहान को तत्काल निर्देशित किया।
प्रबंधन परिषद सदस्य पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि उक्त बैठक के आहुत होने से पंतनगर विश्वविद्यालय के शिक्षकों, वैज्ञानिकों, मजदूरों, कर्मचारियों, अधिकारियों से संबंधित विभिन्न समस्याओं का निस्तारण होगा।

और पढ़े  हल्द्वानी: परिवार के साथ घूमने निकले यूट्यूबर सौरभ जोशी से गाली-गलौज, अज्ञात कार चालक ने की अभद्रता
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…