45 वर्षीय महिला ने लगाई फांसी..

Spread the love

45 वर्षीय महिला ने लगाई फांसी..

अयोध्या-

नगर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला का शव किराए के कमरे में संदिग्ध हाल में फंदे से लटका मिला है। महिला के पति और बेटी की लगभग एक दशक पूर्व संपत्ति विवाद में हत्या कर दी गई थी। पुलिस छानबीन में जुट गई है।

बताया गया कि 45 वर्षीय गीता मिश्रा पत्नी स्वर्गीय ओमप्रकाश मिश्रा नगर कोतवाली क्षेत्र के देवकाली इलाके में किराए का कमरा लेकर रहती थी और इसी क्षेत्र स्थित पारले बिस्कुट फैक्ट्री में काम करती थी। मंगलवार की सुबह महिला का शव किराए के कमरे में छत के पंखे के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। जानकारी के बाद मकान मालिक की ओर से मामले की जानकारी पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम को मौके पर बुलाया है।

मकान मालकिन मिथिलेश पाठक पत्नी स्वर्गीय चंद्र प्रकाश पाठक का कहना है कि मृतका उनके यहां 4 साल से किराए पर रह रही थी। उसके पति और बेटी की 10-11 वर्ष पूर्व हत्या हो चुकी है। मृतका के एक बेटा विनय और पुत्रबधु है, लेकिन महिला की अपने बेटा और बहू से संबंध ठीक नहीं था। अक्सर झगड़ा होता रहता था। आसपास की महिलाओं का कहना है कि गीता पारिवारिक हालात के चलते मानसिक अवसाद में रहती थी लेकिन काफी मिलनसार और व्यावहारिक थी। लोगो को महिला की ओर से आत्महत्या की बात पर भरोसा ही नहीं हो रहा है साथ ही मौके के हालात भी संदिग्ध हैं। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने और मौके पर साक्ष्य संकलन के लिए एफएसएल टीम भी छानबीन कर रही है। पुलिस को मृतका के परिवारजनों के आने का इंतजार है।

और पढ़े  बिजली संकट को देखते हुए राज्य में बदला नियम, ट्रांसफार्मर जला तो अभियंताओं से वसूली होगी

Spread the love
  • Related Posts

    Cylinder Blast- गैस सिलिंडर फटने से ध्वस्त हुआ मकान, मलबे में दबने से भाई-बहन की मौत, दो घायल

    Spread the love

    Spread the loveवाराणसी जिले के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा निजी बस अड्डे के पास मंगलवार की सुबह मकान में गैस सिलिंडर ब्लास्ट से भाई और बहन की मौत हो गई।…


    Spread the love

    कक्षा 6 की छात्रा से छेड़खानी: किशोरी ने विरोध किया, चलते ऑटो से फेंक दीं, सड़क पर गिरकर हुई घायल

    Spread the love

    Spread the loveआगरा के ताजगंज क्षेत्र के स्कूल से परीक्षा देकर सोमवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे ऑटो से घर लौट रही कक्षा छह की छात्रा से चालक ने छेड़खानी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *