वकीलों ने हापुड़ की घटना के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया।

वकीलों ने हापुड़ की घटना के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया।

अयोध्या में वकीलों ने आज हापुड़ की घटना के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। वकील सड़कों पर निकले और मामले में कार्रवाई की मांग की। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर फैजाबाद बार एसोसिएशन ने मुख्य सचिव, डीजीपी व एडीजीपी का बार एसोसिएशन कार्यालय के सामने पुतला फूंका। इस दौरान प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।बार एसोसिएशन फैजाबाद के अध्यक्ष कालिका मिश्र ने कहा कि बार काउंसिल आफ इंडिया के आह्वान पर मुख्य सचिव डीजीपी व एडीजीपी का पुतला फूंका गया। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन अभी जारी रहेगा। हालांकि वकीलों ने मांग की है कि हापुड़ की घटना में जल्द से जल्द दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई हो। जल्द से जल्द एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए। इसके साथ ही जांच कमेटी टीम के गठन को लेकर भी वकीलों ने सवाल उठाए। वकील संगठन ने कमेटी में हाईकोर्ट के पूर्व जजों को शामिल करने की मांग उठाई।

Byte- कलिका प्रसाद मिश्र, अध्यक्ष बार एसोसिएशन
<strong>वकीलों ने हापुड़ की घटना के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया।</strong>

और पढ़े  मुस्कान-साहिल को फांसी की सजा: 590 दिन बाद सौरभ को इंसाफ, 126 तारीखें, 22 गवाह, हत्या से मृत्युदंड तक टाइमलाइन
  • Related Posts

    यूपी- दर्दनाक हादसा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर तोड़कर पलटी थार, आगरा के 3 दोस्तों की मौत

    उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। नागल के बेलड़ा जुनारदार के पास गोल चक्कर पर रविवार तड़के एक तेज रफ्तार थार कार…

    गाजियाबाद: खाली प्लॉट में शव मिलने से सनसनी, पानी में कचरे से दबा था सिर और आ रही थी दुर्गंध

    शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के विक्रम एन्क्लेव की गली नंबर-एक में शनिवार को खाली प्लॉट में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पानी में…