उत्तरकाशी: यमुनोत्री धाम के पास बिजली गिरने से 4 मवेशियों की मौत, पशुपालक को भारी नुकसान

 

यमुनोत्री धाम के निकट स्थित खरसाली गांव के सुनापढ़ा नाम तोक क्षेत्र में बिजली गिरने से चार मवेशियों की मौत हो गई। घटना में एक पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। जानकारी के अनुसार इन दिनों सुनापढ़ा और आसपास के जंगलों में गुजर समुदाय के कई परिवार अपने मवेशियों के साथ डेरा डाले हुए हैं।

खरसाली गांव के सामाजिक कार्यकर्ता प्रताप सिंह तोमर ने बताया कि शुक्रवार मध्यरात्रि के दौरान क्षेत्र में अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी। बिजली की चपेट में आने से पशुपालक गुलाम की तीन भैंसें और एक गाय मौके पर ही मृत हो गईं।

 

घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शनिवार सुबह सूचना मिलने पर स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित पशुपालक को जल्द आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्राकृतिक आपदा के कारण हुए इस नुकसान की भरपाई के लिए सरकार को तत्काल राहत प्रदान करनी चाहिए।

और पढ़े  उत्तराखंड: विधायक निधि 93 फीसदी स्वीकृत, आधे काम ही हुए पूरे, एक नजर में यहां देखें वित्तीय प्रगति
  • Related Posts

    देहरादून – एमबीबीएस फर्जीवाड़ा: एक ही परिवार के 7 लोगों को चार अलग कोटे में दे दिया दाखिला, प्रदीप बहुगुणा ने उठाए सवाल

    एमबीबीएस सीटों पर फर्जी स्वतंत्रता सेनानी व अन्य फर्जी प्रमाण पत्र बना कर एमबीबीएस सीटों पर दाखिले में समाजसेवी प्रदीप बहुगुणा ने मंगलवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से बात…

    उत्तराखंड में कांपी धरती: गढ़वाल से कुमाऊं तक कई जिलों में लगे भूकंप के झटके, दहशत में आए लोग

    उत्तराखंड में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए। गढ़वाल से कुमाऊं तक कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं।  जाकनारी के अनुसार, रात करीब 10:24 बजे नैनीताल, बागेश्वर,…