नैनीताल- होटल और होम स्टे के 35 फीसदी कमरे बुक, रिकॉर्ड तोड़ पर्यटकों के उमड़ने की संभावना

 

नैनीताल में भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए पर्यटकों की पसंद बने नैनीताल में इस बार रिकॉर्ड तोड़ पर्यटकों के उमड़ने की संभावना है। वर्तमान आंकड़ों के अनुसार शहर के होटल और होम-स्टे लगभग 35 फीसदी कमरों की एडवांस बुकिंग 20 मई के बाद के लिए हो चुकी है। मैदानी क्षेत्रों में स्कूलों की छुट्टियां शुरू होते ही यह आंकड़ा तेजी से बढ़ने की उम्मीद है।

 

प्रशासन ने पर्यटकों की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। डीएम ललित मोहन रयाल के निर्देश पर नया ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। इसके तहत शहर की 4,000 वाहनों की सीमित पार्किंग क्षमता को देखते हुए सख्त नियम बनाए गए हैं। पार्किंग पैक होने के बाद केवल उन्हीं पर्यटकों के वाहनों को शहर में प्रवेश मिलेगा जिनके पास होटल की कंफर्म बुकिंग और निजी पार्किंग उपलब्ध होगी।

अन्य पर्यटकों को रूसी बाईपास और नारायण नगर की पार्किंग का उपयोग करना होगा जहां से शटल सेवा संचालित की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था और यातायात में सहयोग के लिए मुख्य चौराहों पर एसएसबी के जवान तैनात किए गए हैं। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का धरातल पर सख्ती से पालन होना अनिवार्य है। अक्सर कागजों पर नियम तो बन जाते हैं लेकिन जमीनी स्तर पर समन्वय की कमी से पर्यटकों को भारी परेशानी होती है।

और पढ़े  हरिद्वार: अंकिता भंडारी हत्याकांड, सुरेश राठौर से सीबीआई ने की तीन घंटे पूछताछ, उर्मिला सनावर का आया बयान
  • Related Posts

    उत्तराखंड के मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी रद्द, अब रविवार को होगा अवकाश

    उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से मान्यता लेने वाले और मान्यता के लिए आवेदन करने वाले 206 मदरसों में अब शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश नहीं होगा। इनमें अन्य विद्यालयों की तरह…

    अंतिम चरण में चारधाम यात्रा: दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़, बना नया रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार

    चारधाम यात्रा अंतिम चरण में है। केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है। अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार…