ट्रांसपोर्ट नगर में ढही 3 मंजिला बिल्डिंग, अब तक 13 लोगों का किया गया रेस्कयू, 1 की मौत

Spread the love

ट्रांसपोर्ट नगर में ढही 3 मंजिला बिल्डिंग, अब तक 13 लोगों का किया गया रेस्कयू, 1 की मौत

लखनऊ-

राजधानी लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में शनिवार शाम एक बिल्डिंग ढह गई। बिल्डिंग में एक दवा का गोदाम बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है।

पुलिस के साथ दमकल की टीम ने राहत बचाव का काम शुरू कर दिया है। करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार अब तक 13 लोग निकले गए हैं। इसमें एक की मौत हो चुकी है। 5 की हालात बेहद गंभीर है। मरने वाले का नाम जसमीत साहनी है। इसी का दवा गोदाम है।

इमारत का नाम हरमिलाप बिल्डिंग है जो की तीन मंजिला बताया जा रहा है। बिल्डिंग में दवाओं का कारोबार होता था। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस प्रशासन व राजस्व विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर उपस्थित है। लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार मौके पर पहुंच गए हैं।

बचाव कार्य जारी
एनडीआरएफ और एसडीआरफ के लोग मौके पर मौजूद हैं। राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है।

ट्रांसपोर्ट नगर बिल्डिंग गिरने की सूचना प्राप्त होते ही जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार पहुंचे दुर्घटना स्थल पहुंचे। इस हादसे में अब तक 13 लोगों को बिल्डिंग के मलबे से निकाला जा चुका है। एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। घायलों को इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल में भेजा गया है।


Spread the love
और पढ़े  सरकार का सख्त एक्शन, देवरिया के एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी निलंबित, एक आम आदमी से हुई थी बहस
  • Related Posts

    Accident: कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, 2 शव मिले, राहत कार्य जारी

    Spread the love

    Spread the loveकन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर…


    Spread the love

    मथुरा नाव हादसा:अपडेट- यमुना में दो और शव मिले, अब तक 13 श्रद्धालुओं की माैत, 3 की तलाश जारी

    Spread the love

    Spread the loveवृंदावन में यमुना में डूबे पांच लोगों में से दो के शव रविवार सुबह मिले। एक युवक का शव हादसे की जगह से तीन किमी दूर अक्रूर घाट…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *