बिग न्यूज़- बड़ा हादसा:- रोडवेज की जनरथ बस ने मारी मैक्स पिकअप को टक्कर, 11 लोगों की मौत और 16 घायल,पुलिस-प्रशासन राहत बचाव में जुटा

बड़ा हादसा:- रोडवेज की जनरथ बस ने मारी मैक्स पिकअप को टक्कर, 11 लोगों की मौत और 16 घायल,पुलिस-प्रशासन राहत बचाव में जुटा

हाथरस में कोतवाली चंदपा क्षेत्र के कपूरा चौराहे के निकट रोडवेज की जनरथ बस ने मैक्स में टक्कर मार दी। प्राप्त सूचना के अनुसार, हादसे में मैक्स और बस में सवार 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि, महिलाओं और बच्चों सहित 16 से अधिक घायल हो गए। जिला अस्पताल में घायलों का उपचार चल रहा है।

हादसे में घायल आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र के सेंगरा निवासी शबाना ने बताया कि वह सासनी क्षेत्र के मुकंद खेरा गांव में अपनी ननद की ददिया सास की तेरहवीं में शामिल होकर अपने गांव लौट रही थी। शबाना के मुताबिक, मैक्स में करीब 35 लोग सवार थे।
मौके पर डीएम आशीष कुमार और एसपी निपुण अग्रवाल पहुंचे हैं। अधिकारियों ने हादसे के बारे में जानकारी ली। साथ ही गंभीर घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया है। पुलिस-प्रशासन राहत बचाव में जुटा है।

और पढ़े  मुस्कान-साहिल को फांसी की सजा का एलान,फैसला सुनते ही रो पड़े, अदालत के सवाल पर दोनों रहे मौन
  • Related Posts

    UP में तीन महीने में पंचायत चुनाव,निवर्तमान ग्राम प्रधान बने रहेंगे प्रशासक

    इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज बुधवार को ग्राम पंचायत चुनाव मामले की सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने मामले में आदेश दिया है कि तीन महीने में चुनाव कराना होगा। तब तक निवर्तमान ग्राम प्रधान प्रशासक बने…

    मुस्कान-साहिल को फांसी की सजा का एलान,फैसला सुनते ही रो पड़े, अदालत के सवाल पर दोनों रहे मौन

    मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड यानी नीला ड्रम केस में अदालत ने दोनों दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। अदालत का फैसला सुनते ही मुस्कान रस्तोगी और साहिल…