48 लाख की भारी रकम के साथ पकड़े गए 3 विधायक, नहीं बता पाए स्रोत,गिनती के लिए मंगाई मशीन।

पश्चिम बंगाल –

हावड़ा में शनिवार को झारखंड के कांग्रेस पार्टी के तीन विधायकों की गाड़ी से भारी मात्रा में कैश मिलने की खबर से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने करीब 48 लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने खुफिया सूचना मिलने के बाद चेकिंग के लिए गाड़ी रोकी थी। कैश की गिनती के लिए काउंटिंग मशीन भी मंगाई गई।48 लाख की भारी रकम के साथ पकड़े गए 3 विधायक, नहीं बता पाए स्रोत,गिनती के लिए मंगाई मशीन।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी, खिजरी के विधायक राजेश कच्छप और कोलेबिरा के विधायक नमन बिक्सल कोंगारी ने पूछताछ में बताया है कि ये पैसे साड़ी खरीदने के लिए थे। विधायकों ने पूछताछ में बताया है कि यह साड़ियां नौ अगस्त को आदिवासी दिवस के दिन आयोजित होने वाले कार्यक्रम में बांटी जानी थीं। तीनों विधायक साड़ियां खरीदने के लिए ही कोलकाता आए थे। शनिवार को तीनों विधायक कोलकाता से मंदारमणि जा रहे थे। रविवार को वापस कोलकाता आकर बड़बाजार से साड़ी खरीदने की योजना थी।
हालांकि पुलिस यह समझ नहीं पा रही है कि विधायकों ने साड़ी शनिवार को ही क्यों नहीं खरीदी। वह शनिवार को ही साड़ी खरीदकर मंदारमणि होते हुए वापस झारखंड जा सकते थे। जिस गाड़ी से पैसे बरामद हुए उस पर विधायक का बोर्ड लगा था। गाड़ी का नंबर JH09AQ0016 है। पैसे गाड़ी की पिछली सीट पर रखे गए थे। विधायकों को पांचला थाना ले जाया गया है, जहां एक कमरे में विधायकों से पूछताछ की गई है। 

विधायकों की मेडिकल जांच के लिए डॉक्टरों की एक टीम भी पांचला थाना पहुंची। एक कमरे में पैसों की गिनती की गई। पुलिस को तीनों विधायक पैसों का स्रोत नहीं बता पाए। पुलिस कई कोणों से मामले की जांच कर रही है। पुलिस पिछले करीब छह घंटों से तीनों विधायकों से पूछताछ कर रही है। वहीं मामले को लेकर कांग्रेस और भाजपा में वाकयुद्ध शुरू हो गया है।48 लाख की भारी रकम के साथ पकड़े गए 3 विधायक, नहीं बता पाए स्रोत,गिनती के लिए मंगाई मशीन।
हावड़ा (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हमारे पास विशिष्ट इनपुट था कि एक कार में बड़ी मात्रा में धन ले जाया जा रहा था। हमने वाहनों की जांच शुरू कर दी और इस कार को रोका, जिसमें तीन विधायक यात्रा कर रहे थे। वाहन में भारी मात्रा में नकदी मिली।

और पढ़े  बिहार: मुंगेर में गंगा का रौद्र रूप! कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, कुतलुपुर में कटावरोधी काम शुरू
  • Related Posts

    बिहार: मूक-बधिर युवती से कथित सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार

    बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय मूक-बधिर युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। घटना गुरुवार…

    बिहार- नौकरी का सुनहरा मौका: 31 अगस्त को जॉब कैंप, 100 पदों पर सीधी भर्ती, 19,500 रुपये तक सैलरी

    नालंदा जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का अच्छा अवसर सामने आया है। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार के निर्देश पर जिला नियोजनालय, नालंदा की…