बड़ा हादसा: खुदकुशी करने के इरादे से ट्रैक पर गए परिवार के 3 सदस्यों की मौत,बच्चा और की-मैन घायल

Spread the love

 

 

त्तरप्रदेश के रामपुर में घरेलू कलह में खुशकुशी के इरादे से ट्रैक पर गए परिवार के तीन सदस्यों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जबकि नौ साल का बच्चा बुरी तरह जख्मी हो गया। इसके साथ परिवार को बचाने पहुंचा की-मैन भी गंभीर घायल हो गया।

मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव के टुकड़ों को उठाया और पोस्टमार्टम भेजा। वहीं घायलों को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया है। पनवड़िया फाटक के पास नई बस्ती में रहने वाले सतपाल (40) पुत्र नेत्रपाल, अपनी पत्नी रिंकी (38), बेटी प्रियांसी (6), बेटा निर्भय (9) वर्ष साथ रहता था।

 

सतपाल होली के त्योहार पर दिल्ली से देर रात घर पहुंचा था। इस बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि सतपाल ट्रेन से कटने के लिए ट्रैक पर चला गया। उसके पीछे उसकी पत्नी रिंकी भी अपने बच्चे बेटी प्रियांसी, बेटा निर्भय लेकर ट्रैक पर पहुंची।

यहां इन लोगों की बातचीत हो रही थी कि इतने में स्टेशन पर तैनात की-मैन मक्खन सिंह ने परिवार को लड़ते हुए देखा। ट्रैक नंबर दो पर होली स्पेशल ट्रेन नंबर 04029-बरेली से मुरादाबाद की तरफ आती दिखी।

इस दौरान की-मैन मक्खन ने सतपाल को हटाने की कोशिश की, लेकिन सतपाल ने मक्खन की कमीज का कॉलर पकड़ लिया। ट्रेन नजदीक आने पर की-मैन ने बच्चे निर्भय का हाथ पकड़कर खींचा। ट्रेन की टक्कर से मक्खन और निर्भय दूर छिटक कर बुरी तरह जख्मी हो गए। जबकि सतपाल उसकी पत्नी रिंकी और बेटी प्रियांसी कुचल गए।

और पढ़े  अयोध्या- वैश्विक शांति के लिए हवन, 101 श्रद्धालुओं ने की प्रार्थना

तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। शोर-शराबा होने पर मौके पर पहुंची जीआरपी इंस्पेक्टर मुकेश कुमार और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। घायल की-मैन मक्खन और निर्भय को जिला अस्पताल भर्ती कराया। जबकि अन्य तीन शवों के टुकड़ों को बटोर कर पोस्टमार्टम भिजवा दिया।

इधर, जीआरपी इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने परिवार के अन्य सदस्य सतपाल के भाई महिपाल और सोमपाल को जानकारी दी, इस पर उनका रो-रो कर बुरा हाल है।

Spread the love
  • Related Posts

    Accident: कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, 2 शव मिले, राहत कार्य जारी

    Spread the love

    Spread the loveकन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर…


    Spread the love

    मथुरा नाव हादसा:अपडेट- यमुना में दो और शव मिले, अब तक 13 श्रद्धालुओं की माैत, 3 की तलाश जारी

    Spread the love

    Spread the loveवृंदावन में यमुना में डूबे पांच लोगों में से दो के शव रविवार सुबह मिले। एक युवक का शव हादसे की जगह से तीन किमी दूर अक्रूर घाट…


    Spread the love