हिमाचल: खाई में गिरी एंबुलेंस, मरीज सहित 3 लोगों की माैत, दो घायल

 

चिंतपूर्णी-होशियारपुर सड़क पर गगरेट के पास शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की माैत हो गई। यहां एक एंबुलेंस गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एंबुलेंस में सवार मरीज सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार, जसूर का मरीज अपने परिजनों के साथ टांडा मेडिकल कॉलेज से डीएमसी लुधियाना रेफर होकर जा रहा था। एंबुलेंस जैसे ही गगरेट के पास मंगुवाल क्षेत्र से गुजरी, चालक नियंत्रण खो बैठा और यह सीधे खाई में जा गिरी। तीन लोगों ने माैके पर ही दम तोड़ दिया।

 

हादसे में घायल दो लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। यह एंबुलेंस टांडा अस्पताल से संबंधित बताई जा रही है और इसमें जसूर के परिवार के सदस्य अपने मरीज को टांडा से रेफर कर लुधियाना ले जा रहे थे।

स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार या वाहन का नियंत्रण बिगड़ना हादसे का कारण हो सकता है।

और पढ़े  हिमाचल: HC ने कहा- रास्ते के विवाद का बहाना नहीं चलेगा, उपभोक्ता को बिजली देना बोर्ड की जिम्मेदारी
  • Related Posts

    हिमाचल: 3 बार लगेगी डिजिटल हाजिरी, चूके तो कट सकता है वेतन, प्रधानाचार्यों को भी भेजनी होगी रिपोर्ट

    हिमाचल प्रदेश के सीबीएसई से संबद्ध सरकारी स्कूलों में शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की उपस्थिति अब दिन में तीन बार दर्ज होगी। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने वीएसके यानी स्विफ्ट चैट…

    हिमाचल: HC ने कहा- रास्ते के विवाद का बहाना नहीं चलेगा, उपभोक्ता को बिजली देना बोर्ड की जिम्मेदारी

    हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने बिजली उपभोक्ताओं के हित में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि बिजली कनेक्शन जारी करना और लाइन बिछाने में आने वाली बाधाओं को दूर…