चिंतपूर्णी-होशियारपुर सड़क पर गगरेट के पास शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की माैत हो गई। यहां एक एंबुलेंस गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एंबुलेंस में सवार मरीज सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार, जसूर का मरीज अपने परिजनों के साथ टांडा मेडिकल कॉलेज से डीएमसी लुधियाना रेफर होकर जा रहा था। एंबुलेंस जैसे ही गगरेट के पास मंगुवाल क्षेत्र से गुजरी, चालक नियंत्रण खो बैठा और यह सीधे खाई में जा गिरी। तीन लोगों ने माैके पर ही दम तोड़ दिया।









