उत्तराखंड- राज्य गठन को हो गए 25 साल अब भी गैरसैंण नहीं पहुंचे मुख्यालय, देहरादून और नैनीताल से चल रहा काम

Spread the love

देहरादून में जहां 204 सरकारी विभागों के मुख्यालय हैं, वहीं, ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण भराणीसैंण में राज्य गठन के 25 साल बाद भी सरकारी मुख्यालय की स्थापना नहीं हुई।

छह अक्तूबर वर्ष 2020 को त्रिवेंद्र सरकार ने गैरसैंण में भाषा संस्थान का मुख्यालय बनाने की घोषणा की थी, उस दौरान कहा गया कि गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया गया है।

गैरसैंण में भाषा संस्थान के मुख्यालय के बाद वहां विभिन्न संस्थानों की स्थापना की प्रक्रिया शुरू होगी, लेकिन वर्षों बाद अब भाषा संस्थान के मुख्यालय के लिए देहरादून में भूमि की तलाश की जा रही है।


एक रिपोर्ट के मुताबिक विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं मुख्यालयों में 204 देहरादून में हैं। जबकि दूसरे नंबर पर 22 नैनीताल में हैं। सामाजिक कार्यकर्ता एसपी नौटियाल के मुताबिक रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत में एक भी विभाग का मुख्यालय नहीं है। 265 में से 77 प्रतिशत मुख्यालय देहरादून में हैं।

लगभग सभी विभागों का मुख्यालय देहरादून में हैं। नए भी देहरादून में स्थापित हो रहे हैं, इन मुख्यालयों का विकेंद्रीकरण हो व अधिक से अधिक मुख्यालय पर्वतीय क्षेत्रों में हों। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण भराणीसैंण में भी कुछ सरकारी विभागों के मुख्यालय स्थापित होने चाहिए थे, जो नहीं हुए।
– एसपी नौटियाल, सामाजिक कार्यकर्ता


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- महिला तस्कर गिरफ्तार: पति पर दर्ज मुकदमों का खर्च पूरा करने के लिए पत्नी बन गई तस्कर
  • Related Posts

    देहरादून: CM धामी ने सुना पीएम मोदी के ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के इन्द्रानगर स्थित होटल रॉयल इन पैलेस में आयोजित प्रधानमंत्री जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 132वें एपिसोड को सुना। इस अवसर…


    Spread the love

    रुद्रप्रयाग की बेटी का उत्तराखंड सीनियर महिला क्रिकेट टीम में चयन, गांव में हुआ भव्य स्वागत

    Spread the love

    Spread the love     अगस्त्यमुनि ब्लॉक के बच्छणस्यूं पट्टी के मर्गांव (पणधारा) की होनहार क्रिकेटर सभ्या नेगी(24) का उत्तराखंड सीनियर महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। गांव पहुंचने पर सभ्या…


    Spread the love