इस समय चंद्र ग्रहण अपने सबसे प्रभावी काल में चल रहा है । इस ग्रहण का समापन कुछ ही घंटों में हो जाएगा। यह ग्रहण कुंभ राशि और शतभिषा नक्षत्र में रहेगा।
ग्रहण पर करें इन चीजों का दान
- दीप दान: पवित्र नदी में मिट्टी का दीपक जलाकर बहाने से परेशानियां दूर होती हैं। घर पर भी चंद्रमा का ध्यान कर दीप जला सकते हैं।
- अन्न दान: जरूरतमंदों को भोजन कराएं या गेहूं, चावल, दाल जैसा राशन दान करें। इससे चंद्र दोष शांत होता है।
- धन दान: कमाई का कुछ हिस्सा दान करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
- चांदी या मोती का दान: मानसिक तनाव और चंद्रमा पर राहु-केतु के बुरे असर वालों के लिए यह दान लाभकारी है।
- सफेद चीजों का दान: दूध, चीनी, चावल, सफेद मिठाई या सफेद वस्त्र का दान शुभ माना जाता है।
चंद्र ग्रहण का समय
आज लगने वाला यह चंद्र ग्रहण सुबह 6 बजकर 53 मिनट पर शुरू हो चुका है और दोपहर 12 बजकर 32 मिनट पर पूरी तरह समाप्त होगा। इस दौरान ग्रहण अपने चरम या मध्य काल पर सुबह 9 बजकर 43 मिनट पर पहुंचकर सबसे अधिक प्रभावी हो गया है।
चंद्र ग्रहण का देश दुनिया पर असर
चंद्र ग्रहण के समय अमेरिका की राजधानी की कुंडली में वृषभ लग्न उदय हो रहा होगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस कुंडली के दशम भाव में चंद्रमा और राहु एक साथ स्थित होंगे, जबकि चतुर्थ भाव यानी सिंहासन स्थान पर बुध और सूर्य की दृष्टि पड़ रही होगी। इसके अलावा मंगल की सातवीं दृष्टि और शनि की दसवीं दृष्टि भी इस कुंडली पर प्रभावी रहेगी। इन ग्रह स्थितियों के आधार पर ज्योतिषियों का मानना है कि आने वाले एक महीने में अमेरिका में भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं की आशंका बनी रह सकती है। साथ ही कुछ जनआंदोलन और सामाजिक-राजनीतिक उथल-पुथल की स्थिति भी बन सकती है।





