2026 मानसून- भीषण गर्मी के बीच राहत भरी खबर, इस दिन उत्तराखंड पहुंच सकता है मानसून

त्तराखंड में गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 22 जून को मानसून उत्तराखंड पहुंच सकता है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट और बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से उठने वाली मानसूनी हवाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। अगर परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो तय समय के आसपास मानसून उत्तराखंड पहुंच सकता है। इससे पहले प्रदेश के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं। बीते कुछ दिनों से तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में मानसून के आगमन की खबर से लोगों को बड़ी राहत की उम्मीद जगी है।

 

विशेषज्ञों के अनुसार मानसून के आगमन के साथ ही पहाड़ी और मैदानी दोनों क्षेत्रों में अच्छी बारिश हो सकती है। हालांकि शुरुआती दौर में कहीं-कहीं तेज बौछारों के साथ आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं, जिसके लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

 

कल भी तूफान और तेज बारिश की चेतावनी

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में शनिवार को भी मौसम बदला हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के कई इलाकों में बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में हल्की बारिश गर्मी से राहत दिला सकती है। आने वाले दिनों की बात करें तो 18 जून तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा।

और पढ़े  हल्द्वानी से गूंजा मिशन-2027 का शंखनाद: चुनावी मोड में भाजपा, नितिन नवीन ने पार्टी कार्यकर्ताओं में भरा जोश
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग

    अयोध्या में 67.83 करोड़ रुपये की लागत से राज्य अतिथि गृह और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये से आधुनिक इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स…