2026 होली- शाहजहांपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच निकला लाट साहब का जुलूस, रंगों के साथ-साथ हुई जूता-चप्पलों की बौछार

Spread the love

शाहजहांपुर में होली पर रंगों की फुहार और जूते-चप्पलों की बौछार के बीच लाट साहब का जुलूस निकाला गया। रास्ते में कई जगह पर लाट साहब का स्वागत जूते-चप्पलों से किया गया। रंगों की फुहार के साथ जूता-चप्पलों की जमकर बौछार हुई। सुरक्षा में लगे पुलिस और पीएसी के जवान भी रंगों से सराबोर नजर आए। लाट साहब के जुलूस के चलते मंडलायुक्त और बरेली रेंज के डीआईजी भी शाहजहांपुर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

बुधवार को सुबह नौ बजे लाट साहब को भैंसागाड़ी पर सवार कराकर रवाना किया गया। लाट साहब की भैंसागाड़ी को अर्धसैनिक बल ने अपने घेरे में ले रखा था। उनकी सवारी चौक कोतवाली में पहुंची। जहां उनका सलामी देकर स्वागत किया गया।

मंदिर में लाट साहब ने झुकाया शीश 
इसके बाद लाट साहब का जुलूस चौक, किला, केरुगंज, छाया कुआ, अंटा चौराहा, खिरनीबाग, सदर बाजार होते हुए बाबा विश्वनाथ मंदिर पर पहुंचा। यहां पर मंदिर में लाट साहब ने शीश झुकाया। इसके बाद शहीद पार्क के सामने एसपी कॉलेज होते हुए सदर बाजार, घंटाघर, चौक कोतवाली के सामने बंगला सरोदी होते हुए जुलूस का समापन हुआ।

जूते-चप्पलों से किया गया स्वागत 
लाट साहब का रास्ते में कई जगह पर रंग-गुलाल और जूते-चप्पलों से स्वागत किया गया। हुलियारों का कई स्थानों पर फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। इसी तरह छोटे लाट साहब आरसी मिशन क्षेत्र से ट्रैक्टर-ट्रॉली पर निकाले गए। यह जुलूस भी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया।

हुरियारों ने जमकर किया डांस 
जलालनगर बजरिया से निकलने वाला लाट साहब के जुलूस में हुरियारों ने खूब नृत्य किया। पुवायां के बड़ा गांव में गधे पर बैठाकर लाट साहब  निकाले गए। इस दौरान बड़े लाट साहब के जुलूस की कंट्रोल रूम के जरिये डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह व एसपी राजेश द्विवेदी ने निगरानी की।

और पढ़े  अयोध्या: हनुमान जयंती पर हनुमान मंदिर में लहराया भगवा ध्वज, मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे विनय कटियार

Spread the love
  • Related Posts

    बड़ी वारदात- कचहरी परिसर में वकील ने चचेरे भाई के सीने में गोली मारी, हालत नाजुक

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी में सोमवार की सुबह कचहरी परिसर में गोली चलने से दहशत फैल गई। आपसी विवाद के दौरान एक वकील ने अपने चचेरे भाई को गोली मार…


    Spread the love

    यूपी- राज्य में पंचायत चुनाव टलना लगभग तय,अब विधानसभा चुनाव के बाद ही शुरू होगी प्रक्रिया, 26 मई तक है कार्यकाल

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश में अब निर्धारित समय पर नई पंचायतों का गठन संभव नहीं रह गया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद होंगे। इसकी…


    Spread the love