2026: वित्त मंत्री ने बजट में की अहम घोषणाएं, PM ने बजट को देशहित में बताया

Spread the love

 

 

ज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने कई क्षेत्रों के लिए बड़े एलान किए। इसके बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज का बजट ऐतिहासिक है। इसमें देश की नारी शक्ति का सशक्त प्रतिबिंब झलकता है। महिला वित्त मंत्री के रूप में निर्मला जी ने लगातार नौवीं बार देश का बजट प्रस्तुत कर नया रिकॉर्ड बनाया है। ये बजट अपार अवसरों का राजमार्ग है।

 

बजट 2026 विकसित भारत के ऊंची उड़ान का मजबूत आधार
ये बजट वर्तमान के सपनों को साकार करता है। ये भारत के उज्जवल भविष्य की नींव को भी सशक्त करता है। ये बजट 2047 के विकसित भारत की हमारी ऊंची उड़ान का मजबूत आधार है। आज भारत जिस रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार है, इस बजट से उसे नई ऊर्जा और गति मिलेगी।

 

महंगाई पर अंकुश लगाने पर जोर
जो क्रांतिकारी सुधार किए गए हैं, उससे साहसी और प्रतिभाशाली युवाओं को उड़ने के लिए खुला आसमान देते हैं। ये बजट ट्रस्ट बेस्ड गवर्नेंस और ह्यूमन सेंट्रिक अर्थव्यवस्था के विजन को साकार करता है। आज का बजट ऐसा अनोखा है, जिसमें आर्थिक घाटे को कम करने पर फोकस किया गया है। महंगाई पर अंकुश लगाने पर भी जोर दिया गया है। बजट में हाई कैपेक्स और हाई ग्रोथ का भी समन्वय है।

जल्द बनेंगे दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
ये बजट भारत की वैश्विक भूमिका को नए सिरे से सशक्त करता है। भारत के 140 करोड़ नागरिक सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बनकर संतुष्ट नहीं हैं। हम जल्द से जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना चाहते हैं। ये करोड़ों देशवासियों का संकल्प है। दुनिया के एक भरोसेमंद लोकतांत्रिक साझेदार और विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण आपूर्तिकर्ता के रूप में भारत की भूमिका लगातार बढ़ रही है।

और पढ़े  दिल्ली मेट्रो की पहली रिंग पूरी, मैजेंटा लाइन का विस्तार, PM मोदी 8 मार्च को करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास

युवाओं को तरजीह
पीएम मोदी ने कहा, अलग-अलग सेक्टर्स में लीडर्स, इनोवेटर्स और क्रिएटर्स तैयार होंगे। ऑरेंज इकोनॉमी का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया कि आने वाले समय में युवाओं के लिए अवसरों के ढेरों दरवाजे खुलेंगे। उन्होंने कहा कि इस बजट से रोजगार सृजन को भी प्रोत्साहन मिलेगा। पर्यटन के लिए भी ठोक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि बजट 2026 के माध्यम से भारत को ताकतवर बनाकर संतुलित विकास की नींव मजबूत की गई है।

85 मिनट के बजट भाषण में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
इससे पहले करीब 85 मिनट के अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने माघ पूर्णिमा के मौके पर बजट पेश किए जाने के अवसर को खास बताया। वित्त मंत्री ने अपने शुरुआती भाषण में रविवार को पहली बार पेश किए जा रहे बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कर्तव्यों को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि पहली बार कर्तव्य भवन में देश का बजट तैयार किया गया है।


Spread the love
  • Related Posts

    दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल ने भीषण आग के बीच शीशा तोड़ हटाई सीएनजी कार, 400 झुग्गियां खाक

    Spread the love

    Spread the loveदक्षिण-पश्चिम दिल्ली के मटियाला इलाके में एक बड़ा विस्फोट टल गया। दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल ने जलती हुई झुग्गी बस्ती से एक बंद सीएनजी कार को हटाया।…


    Spread the love

    पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपियों को जमानत, पवन बिश्नोई और जगतार सिंह को राहत

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से जुड़े मामले में दो आरोपियों पवन बिश्नोई और जगतार सिंह को जमानत दे दी है। अदालत…


    Spread the love