आज धामी सरकार अपना आम बजट पेश करेगी। दोपहर 12.30 बजे वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेंगे।
विधायक हरीश धामी ने किया सवाल
सदन में कार्यवाही शुरू होते ही विधायक हरीश धामी ने सवाल किया। उन्होंने सवाल किया कि पर्वतीय क्षेत्रों में अस्पतालों में सुविधाओं पर सरकार क्या काम कर रही है?
सदन की कार्यवाही शुरू
सदन की कार्यवाही शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री धामी सदन में पहुंच चुके हैं। वहीं दूसरी अमेरिका से प्रवासी भारतीयों को हथकड़ी पहनकर भेजने के विरोध में कांग्रेस विधायक भुवन कापड़ी सांकेतिक प्रदर्शन कर रहे हैं।
स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने का प्रावधान कर सकती है सरकार
सदन में पहुंचे सीएम धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य सरकार का बजट पेश करने के लिए विधानसभा पहुंचे।
स्टार्टअप के लिए गारंटी कवर में दोगुनी बढ़ोतरी कर 20 करोड़
वित्त मंत्री ने की पूजा-अर्चना






