2025 करवा चौथ: अब से कुछ देर बाद शुरू होगा करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें चंद्रोदय का समय

Spread the love

 

ज पूरे देश में सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत रख रही हैं और अब चंद्र दर्शन का इंतजार कर रही हैं, क्योंकि व्रत का समापन चांद देखने के बाद ही होता है। करवा चौथ के दिन अक्सर बादलों के कारण चांद के दर्शन देर से होते हैं, जिससे महिलाएं आसमान की ओर टकटकी लगाए रहती हैं। आइये जानते हैं कब निकलेगा चांद।

 

देश के हर हिस्से में कब निकलेगा करवा चौथ का चांद

करवा चौथ का चांद बहुत ही खास माना जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं और शाम की पूजा के बाद चांद के निकलने पर दर्शन और पूजन के बाद व्रत को पूरा करती हैं। आज रात देश भर में चांद करीब 08 बजे लेकर 9 बजे बीच देश के हर हिस्से में चांद दिखाई देगा। आइए देखते आपके शहर में चांद के निकलने का समय क्या रहेगा।

करवा चौथ पर कब निकलेगा आपके शहर में चांद

शहर समय
दिल्ली रात 08:13
नोएडा रात 08:13
मुंबई रात 08:55
कोलकाता रात 07:41
चंडीगढ़ रात 08:08
पंजाब रात 08:10
जम्मू रात 08:11
लुधियाना रात 08:11
देहरादून रात 08:04
शिमला रात 08:06
पटना रात 07:48
लखनऊ रात 08:02
कानपुर रात 08:06
प्रयागराज रात 08:02
इंदौर रात 08:33
भोपाल रात 08:26
अहमदाबाद रात 08:47
चेन्नई रात 08:37
बंगलूरू रात 08:48
जयपुर रात 08:22
रायपुर रात 07:52

 आज रात क्या रहेगा चंद्रोदय का समय

आज रात सभी सुगाहिनों को करवा चौथ के चांद के इंतजार रहेगा। करवा माता की पूजा के बाद चांद के दर्शन और जल अर्पित करते हुए अपने पति के हाथों से जल ग्रहण करके व्रत पूरा करेंगे। पंचांग के अनुसार देश में आज करीब 8 बजकर 13 मिनट के आसपास चांद दिखाई देगा।

और पढ़े  ट्रंप की खौफनाक धमकी के बाद ईरान ने बंद किए बातचीत के सभी रास्ते, वेंस ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी


Spread the love
  • Related Posts

    घर पहुंचा आशा भोसले का पार्थिव शरीर,अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स,कल होगा अंतिम संस्कार

    Spread the love

    Spread the love   तमाम फिल्मी गानों को अपनी मखमली आवाज से सजाने वाली दिग्गज गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। रविवार दोपहर 92 साल की उम्र में…


    Spread the love

    बंगाल में सियासी उलटफेर- नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस टीएमसी में शामिल, BJP को बताया ‘ऐतिहासिक गलती’

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मी अपने चरम पर है। इसी बीच राज्य की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। महान स्वतंत्रता सेनानी…


    Spread the love