बेशर्मी के निचले स्तर पर गिरे PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी, ट्रॉफी को लेकर सुनाया नया फरमान

 

एशिया कप 2025 की खिताब विजेता भारतीय टीम को अब तक उसकी ट्रॉफी नहीं मिली है और वह एसीसी कार्यालय में रखी हुई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने ट्रॉफी को लेकर नया फरमान जारी कर दिया है। उन्होंने निर्देश दिया है कि उनकी मंजूरी के बिना इसे स्थानांतरित या भारत को नहीं सौंपा जाना चाहिए।

भारतीय टीम ने नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से किया था इनकार
भारतीय टीम ने एशिया कप जीतने के बाद नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। इसके बाद नकवी इसे अपने साथ ले गए थे और तभी से यह ट्रॉफी एसीसी कार्यालय में है। भारत ने 28 सितंबर को दुबई में एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान को हराया था। नकवी पीसीबी के अध्यक्ष और अपने देश के गृह मंत्री भी हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है।
एसीसी कार्यालय में मौजूद ट्रॉफी को लेकर नकवी का नया फरमान
नकवी के एक करीबी सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘आज की स्थिति में ट्रॉफी दुबई में एसीसी कार्यालय में है और नकवी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि उनकी मंजूरी और व्यक्तिगत उपस्थिति के बिना इसे किसी को नहीं सौंपा जाना चाहिए। नकवी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि केवल वही व्यक्तिगत रूप से ट्रॉफी (जब भी ऐसा होगा) भारतीय टीम या बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) को सौंपेंगे।’

बीसीसीआई ने की नकवी की निंदा
एशिया कप भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के साए में खेला गया। भारतीय खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाए। इसके अलावा नकवी ने भी सोशल मीडिया पर राजनीतिक बयान दिए। बीसीसीआई ने ट्रॉफी लेकर भागने की उनकी हरकत पर कड़ी आपत्ति जताई और अगले महीने आईसीसी की बैठक में इस मुद्दे को उठाने का संकल्प लिया।
और पढ़े  डायबिटीज डे: शरीर में दिखने वाले ये संकेत बताते हैं बढ़ गया है ब्लड शुगर, अक्सर लोग इन्हें कर देते हैं इग्नोर
  • Related Posts

    चक्रवात: अकवान के बुधवार को गंभीर तूफान बदलने की संभावना, आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तटों पर अलर्ट

    दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ लगातार आगे बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने…

    19 साल का सफर खत्म: धोनी के आईपीएल से संन्यास पर भावुक हुईं साक्षी, क्या लिखा जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया?

    महेंद्र सिंह धोनी के लिए आईपीएल में अब खिलाड़ी के तौर पर कोई नया सीजन नहीं होगा। 19 साल तक इस लीग में अपने बल्ले और कप्तानी से छाप छोड़ने…