2025 करवा चौथ-: देशभर में दिखा करवा चौथ का चांद, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर तोड़ा व्रत, पढ़ें..जहां चांद दिखाई न दे तो करें ये उपाय 

देशभर में आज करवा चौथ का व्रत है। हिंदू धर्म में करवा चौथ का त्योहार अत्यंत पवित्र और शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह व्रत विवाहित महिलाएं अपने पति की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और जीवन में उन्नति की कामना से करती हैं।

 

देश के कुछ हिस्सों में करवा चौथ का चांद निकला चुका है। इसके बाद सभी सुहागिन महिलाएं दर्शन और पूजन के बाद व्रत का पारण करेंगी।

 

करवा चौथ पर न दिखे चांद तो कैसे करें पारण?

अगर करवा चौथ पर चंद्रमा बादलों की वजह से दिखाई न दे, तो व्रतधारी महिलाओं को घबराने की जरूरत नहीं है। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, ऐसे में भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए क्योंकि उनके मस्तक पर स्वयं चंद्रमा विराजमान हैं। इसलिए आप शिवजी की प्रतिमा या चित्र के सामने माथे पर विराजे चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित करें। इसके बाद श्रद्धा भाव से भगवान शिव की पूजा करें और उनसे पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करें। पूजा के बाद, पति के हाथों से पानी पीकर व्रत का पारण करें। इस तरह, चंद्र दर्शन न होने पर भी आपका व्रत पूर्ण और फलदायी माना जाता है।

करवा चौथ पर न हो चांद के दर्शन तो करें ये काम

  • करवा चौथ पर अपने शहर में चंद्रमा न दिखाई देने पर मित्र या किसी रिश्तेदार की सहायता से वीडियो कॉल पर उनके शहर में निकले चांद का दर्शन कर व्रत का पारण कर सकती हैं।
  • धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक पानी से भरे कलश या थाली में चांद का प्रतिबिंब बनाकर आप व्रत का पारण कर सकती हैं।
और पढ़े  जबलपुर: पारले-जी बिस्कुट फैक्ट्री में लगी आग, आठ से अधिक दमकल वाहन मौके पर पहुंचे
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री मान का कटा 50 हजार का चालान: ‘पेरिस से लौटने पर किया गया अपमान’

    आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने कहा है कि भाजपा की केंद्र सरकार पंजाबियत को नीचा दिखाने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देती…

    राजस्थान: भिवाड़ी की डीए पैकेजिंग कंपनी में भीषण आग, मची अफरा-तफरी, भारी नुकसान की आशंका

    राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में देर रात डीए पैकेजिंग कंपनी में भीषण आग लग गई। सांथलका औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनी में अचानक आग की लपटें उठने…