करवा चौथ 2025- शुभ मुहूर्त: बस कुछ ही देर बाद निकलेगा आपके शहर में चांद, करवा चौथ पर सुहागिनों का निर्जला व्रत,पूरा होगा सुहागिनों का महापर्व करवा चौथ

Spread the love

ब से थोड़ी देर बाद करवा चौथ का चांद दिखाई देगा, जहां पर सभी सुहागिन महिलाएं दर्शन और पूजन के बाद व्रत का पारण करेंगी। आज सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक सुगाहिन महिलाएं निर्जला व्रत रखते हुए भगवान शिव, माता पार्वती और चौथ माता की पूजा करती हैं और रात को चांद के निकलने पर अर्घ्य देती हैं।

 

कहां और कब दिखेगा करवा चौथ का चांद

  • कोलकाता में सबसे पहले शाम 7.30 बजे
  • दिल्ली में रात 8.13 बजे
  • गुरुग्राम में रात 8.13 बजे
  • गाजियाबाद में रात 8.13 बजे
  • नोएडा में रात 8.13 बजे
  • मुंबई में रात 8.55 बजे
  • कोलकाता में शाम 7.30 बजे
  • चेन्नई में रात 8.38 बजे
  • चंडीगढ़ में रात 8.08 बजे
  • लुधियाना में रात 8.11 बजे
  • इंदौर में रात 8.33 बजे
  • भोपाल में रात 8.26 बजे
  • जयपुर में रात 8.22
  • रायपुर में शाम 7.43 बजे

करवा चौथ व्रत पारण की विधि

करवा चौथ पर चांद के निकलने पर चंद्रमा के दर्शन और चांद को अर्घ्य देने के बाद पति का चेहरा देखने के बाद व्रत पारण किया जाता है। व्रत पारण पति के हाथ से जल ग्रहण करके किया जाता है। फिर अपनी सास मां का पैर छूकर आशीर्वाद लिया जाता है।

यहां पर दिखेगा सबसे पहले करवा चौथ का चांद

अब से थोड़ी देर बाद चंद्रोदय होगा। सबसे पहले कोलकाता में करवा चौथ का चांद नजर आएगा। यहां पर करीब 7 बजकर 42 मिनट पर चांद दिखाई देगा, फिर इसके बाद धीरे-धीरे देश के दूसरी जगहों पर करवा चौथ का चांद दिखाई देगा।

और पढ़े  ईरान की चेतावनी- होर्मुज में नए जलमार्ग से दूर रहें जहाज, वरना करेंगे कार्रवाई

उत्तर प्रदेश के बड़े शहरों में कब निकलेगा चांद

करवा चौथ का त्योहार उत्तर भारत में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। आइए जानते हैं इस प्रदेश के पांच बड़े शहरों में कब निकलेगा चांद

  • नोएडा : रात में 8 बजकर 13 मिनट पर
  • लखनऊ : रात में 8 बजकर 02 मिनट पर
  • कानपुर : रात में 8 बजकर 06 मिनट पर
  • मेरठ: रात में 08 बजकर 10 मिनट पर
  • आगरा:रात में 08 बजकर 08 मिनट पर

थोड़ी देर बाद इंतजार होगा खत्म, जानें अपने शहर में चांद के निकलने का समय

सुहागिन महिलाओं ने आज सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक करवा चौथ का व्रत रखा हुआ है। अब करवा माता की पूजा, आरती और कथा के बाद सभी को अपने-अपने शहरों में चांद के निकलने का इंतजार है।  देखें आपके शहर में चंद्रोदय का समय।

करवा चौथ पर कब निकलेगा आपके शहर में चांद

शहर समय
दिल्ली रात 08:13
नोएडा रात 08:13
मुंबई रात 08:55
कोलकाता रात 07:41
चंडीगढ़ रात 08:08
पंजाब रात 08:10
जम्मू रात 08:11
लुधियाना रात 08:11
देहरादून रा 08:04
शिमला रात 08:06
पटना रात 07:48
लखनऊ रात 08:02
कानपुर रात 08:06
प्रयागराज रात 08:02
इंदौर रात 08:33
भोपाल रात 08:26
अहमदाबाद रात 08:47
चेन्नई रात 08:37
बंगलूरू रात 08:48
जयपुर रात 08:22
रायपुर रात 07:52

आज कब निकलेगा चांद ?

हिंदू धर्म में करवा चौथ के व्रत और इसके बाद रात को चंद्र दर्शन का विशेष महत्व होता है। चांद के दर्शन किए बिना सुहागिनों का महापर्व करवा चौथ पूरा नहीं माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज रात करीब 08 बजकर 13 मिनट के आसपास चांद निकलेगा।

और पढ़े  वेनेजुएला भूकंप में अब तक 235 मौतें, घायलों की संख्या 4300 के पार,मलबे हटाने का काम और रेस्क्यू जारी

 छलनी से चांद देखने की परंपरा क्यों

करवाचौथ पर छलनी से चांद देखने की परंपरा होती है। इसके पीछे एक पौराणिक कथा प्रचलित है। कहा जाता है कि वीरवती नामक पतिव्रता स्त्री ने जब करवाचौथ का व्रत किया तो दिनभर उपवास के कारण वह अत्यधिक कमजोर हो गई। उसकी स्थिति देखकर भाइयों ने छल किया। उन्होंने पेड़ की ओट में छलनी लगाकर उसके पीछे अग्नि जला दी और बहन से कहा कि चाँद निकल आया है।

वीरवती ने छलनी से देखा और मान लिया कि चाँद उदित हो गया है। उसने व्रत खोल लिया, जिसके परिणामस्वरूप उसके पति की मृत्यु हो गई। किंतु वीरवती ने अपने अटूट विश्वास और प्रेम से अपने पति को मृत्यु से पुनः जीवन दिलाया। अगले वर्ष करवाचौथ का व्रत पूरी निष्ठा से करने पर चौथ माता प्रसन्न हुईं और उसके पति को पुनः आयुष्य प्रदान किया। तभी से छलनी में से चाँद देखने की परंपरा आज तक निभाई जा रही है।

करवा चौथ पर धन प्राप्ति के उपाय

करवा चौथ पर धन प्राप्ति के कुछ उपायों पर खास महत्व दिया जाता है। करवा चौथ के दिन लाल रंग के कपड़े में हल्दी का गांठ और दूर्वा को बांधकर भगवान गणेश को अर्पित करें। फिर इसको तिजोरी में रख दें। इस उपाय पर मां लक्ष्मी सदा के लिए आपके घर निवास करेंगी और धन-संपदा की कोई भी कमी नहीं रहेगी।

कब निकलेगा चांद और निकलने पर क्या करें

अब से थोड़ी देर बाद जैसे-जैसे समय बीतेगा सुगाहिनों का इंतजार कम होता जाएगा, क्योंकि चांद के निकलने का समय होगा। पंचांग के अनुसार आज रात 8 बजकर 13 मिनट पर देश के कहीं हिस्सों में चांद दिखाई देगा। चांद के निकलने पर सबसे पहले उनके दर्शन करते हुए प्रणाम करें, फिर अक्षत, चंदन और फल-फूल को अर्पित करें और करवे से चंद्रदेव को अर्घ्य दें। फिर आरती उतार कर उनका आशीर्वाद लें।

और पढ़े  पद्म भूषण सम्मान मिलने के बाद भावुक हुईं याग्निक, गायिका ने दी सेहत को लेकर अहम जानकारी

 करीबी 2 घंटे बाद दिखेगा करवा चौथ का चांद

करवा चौथ पर आज सुगाहिन महिलाएं निर्जला व्रत रखते हुए करवा माता की पूजा और कथा सुनती हैं। फिर इसके बाद रात को चांद के निकलने का इंतजार रहता है। जब चंद्रदेव निकलते हैं तो उनकी पूजा और अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाता है। अब से कुछ देर बाद आसमान में चांद निकलेगा।


Spread the love
  • Related Posts

    पूर्वोत्तर में बारिश बनी आफत: असम में पुल बहा, अरुणाचल में भूस्खलन से हालात बिगड़े, कई इलाकों का संपर्क टूटा

    Spread the love

    Spread the loveपूर्वोत्तर भारत में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। असम में बाढ़ के तेज बहाव में 300 मीटर लंबा लोहे…


    Spread the love

    सऊदी के रास तनुरा में भीषण हादसा-: अरामको का हेलिकॉप्टर क्रैश, सभी 14 यात्रियों की दर्दनाक मौत

    Spread the love

    Spread the loveसऊदी अरब के प्रमुख औद्योगिक और तेल केंद्र रास तनुरा से बड़ी खबर सामने आई है। दिग्गज तेल कंपनी सऊदी अरामको का एक हेलिकॉप्टर रविवार सुबह करीब छह…


    Spread the love