2025 दीपावली लक्ष्मी पूजा- शुभ दीपावली आज, जानिए आपके शहर में कब है लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त

Spread the love

 

 

दीपावली खुशियों, रौशनी, उमंग, उत्साह और सुख-सपन्नता का त्योहार होता है। दीपावली हिंदुओं का सबसे बड़ा और प्रमुख प्रमुख त्योहार होता है। यह लगातार पांच दिनों तक चलता है जिसमें अलग-अलग तरह का त्योहार मनाया जाता है। इस कारण से इसे पंच दीपोत्सव पर्व के नाम से जाना जाता है। दिवाली के पहले दिन धनतेरस, दूसरे दिन नरक चतुर्दशी, तीसरे दिन दीपावली, चौथे  दिन गोवर्धन और पांचवें दिन भैया दूज मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, दिवाली हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है।

दिवाली पर लक्ष्मी पूजन का महत्व
दीपावली पर लक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व होता है। लक्ष्मी पूजन के साथ-साथ इस दिन भगवान गणेश, माता सरस्वती और भगवान कुबेर की पूजा करने का विधान होता है। हर वर्ष कार्तिक माह की अमावस्या तिथि के दिन प्रदोष काल में महालक्ष्मी पूजन का खास महत्व होता है। प्रदोष काल वह समय होता है जब सूर्यास्त के बाद के तीन मुहूर्त। यह समय लक्ष्मी पूजन के लिए सबसे उत्तम समय माना जाता है। लक्ष्मी पूजन के लिए स्थिर लग्न भी बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। यानी प्रदोष काल और स्थिर लग्न में लक्ष्मी पूजन करना शुभ लाभों में वृद्धि और सर्वोत्तम माना जाता है। वृषभ, सिंह, वृश्चिक और कुंभ लग्न स्थिर लग्न लग्न माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि दिवाली की रात को अमावस्या तिथि, प्रदोष काल और स्थिर लग्न में लक्ष्मी पूजन करने पर माता लक्ष्मी घर में अंश रूप में वास करने लगती हैं।

और पढ़े   देहरादून- धामी कैबिनेट में नए मंत्रियों की एंट्री, विधायक खजान दास दूसरी बार बने मंत्री,ये है पहचान

दिवाली लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त ( Diwali 2025 Lakshmi Puja Ka Shubh Muhurat)
इस वर्ष 20 अक्तूबर को शुभ दीपावली का त्योहार है। दिवाली की रात प्रदोष काल में लक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व होता है। दिवाली पर लक्ष्मी पूजा के लिए शुभ मुहूर्त रात 07 बजकर 08 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। इस तरह के लक्ष्मी पूजन के लिए करीब 01 घंटा 11 मिनट का समय मिलेगा।

दीपावली 2025- शुभ तिथि
अमावस्या तिथि प्रारम्भ – 20 अक्तूबर को शाम 03:44
अमावस्या तिथि समाप्त – 21 अक्टूबर को शाम 05:54

दीपावली 2025- लक्ष्मी पूजा मुहूर्त (प्रदोष काल)
लक्ष्मी-गणेश पूजन मुहूर्त- शाम 07:08 से 08:18 तक
अवधि- 1 घंटे 11 मिनट

प्रदोष काल- 05:46 से 08:18 तक
वृषभ काल- 07:08 से 09 :03 तक

दिवाली 2025 में लक्ष्मी पूजा का यह शुभ मुहूर्त दिल्ली के अनुसार है। देश के कई अलग-अलग शहरों में दिवाली पर लक्ष्मी पूजा करने के समय में थोड़ा अंतर हो सकता है। आइए जानते हैं देश के कई शहरों में दिवाली पर लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त। 

 

लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त: Uttarakhand

उत्तराखंड                    शुभ मुहूर्त

देहरादून 07:01 से 08:14 मिनट तक
नैनीताल 07:02 से 08:14 मिनट तक
अल्मोड़ा 06:56 से 08:08 मिनट तक
ऋषिकेश 07:01 से 08:13 मिनट तक
हरिद्वार   07:02  से 08:14 मिनट तक

 


Spread the love
  • Related Posts

    हरिद्वार- रफ्तार पकड़ेंगे हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य, CM ने दी 50.27 करोड़ की मंजूरी

    Spread the love

    Spread the love   हरिद्वार कुंभ मेला में होने वाले निर्माण कार्याें के लिए 50.27 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। पहली किश्त के रूप में 20.11 करोड़। इसके अलावा…


    Spread the love

    कोटद्वार- आमपड़ाव क्षेत्र में डीजे बजाने से रोकने पर बवाल, 2 भाइयों ने पुलिस टीम पर किया हमला

    Spread the love

    Spread the love   कोटद्वार के आमपड़ाव क्षेत्र में देर रात डीजे बजाने से रोकने पर बवाल हो गया। दो भाइयों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। वहीं, पुलिस…


    Spread the love