2025 दिव्य महाकुंभ: नृत्य,और उत्साह, हाथ में गदा-तलवार लेकर अमृत स्नान को निकले नागा साधु बने आकर्षण का केंद्र, स्नान के दौरान मस्ती करते नजर आए नागा साधु

Spread the love

 

त्तरप्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ के अंतिम अमृत स्नान में नागा साधुओं का अद्भुत प्रदर्शन श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना। त्रिवेणी घाट पर इन साधुओं की पारंपरिक और अद्वितीय गतिविधियों ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। अमृत स्नान के लिए ज्यादातर अखाड़ों का नेतृत्व कर रहे इन नागा साधुओं का अनुशासन और उनका पारंपरिक शस्त्र कौशल देखने लायक रहा। कभी डमरू बजाते दिखे, तो कभी भाले और तलवारें लहराते हुए दिखे, इन साधुओं ने युद्ध कला का अद्भुत प्रदर्शन भी किया। लाठियां भांजते और अठखेलियां करते हुए ये साधु अपनी परंपरा और जोश का प्रदर्शन करते नजर आए।

घोड़ों पर और पैदल निकली शोभा यात्रा
वसंत पंचमी के अमृत स्नान के लिए निकली अखाड़ों की शोभा यात्रा में कुछ नागा साधु घोड़ों पर सवार होकर निकले तो वहीं  कुछ पैदल चलते हुए दिखे। इस दौरान अपनी विशिष्ट वेशभूषा और आभूषणों से सजे हुए नजर आए। जटाओं में फूल, फूलों की मालाएं और त्रिशूल हवा में लहराते हुए उन्होंने महाकुंभ की पवित्रता को और भी बढ़ा दिया।

Mahakumbh Mela Naga Sadhus Steal the Show with Weapons and Martial Arts Display News in hindi

महाकुंभ केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि…
अनुशासन में रहने वाले इन साधुओं को कोई रोक नहीं सकता था। लेकिन अखाड़ों के शीर्ष पदाधिकारियों के आदेशों का पालन करते हुए नजर आए। नगाड़ों की गूंज के बीच उनके जोश ने इस अवसर को और भी खास बना दिया। त्रिशूल और डमरू के साथ उनके प्रदर्शन ने यह संदेश दिया कि महाकुंभ केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि प्रकृति और मनुष्य के मिलन का उत्सव भी है।
Mahakumbh Mela Naga Sadhus Steal the Show with Weapons and Martial Arts Display News in hindi

नृत्य, नगाड़े और उत्साह
शोभायात्रा के दौरान मीडिया ही नहीं, बल्कि आम श्रद्धालुओं के मोबाइल के कैमरे भी नागा साधुओं को कैप्चर करते दिखे। नागा भी किसी को निराश नहीं कर रहे थे, बल्कि वो अपने हाव भाव से उन्हें आमंत्रित कर रहे थे। कुछ नागा तो आंखों में काला चश्मा लगाकर आम लोगों से इंटरैक्ट भी कर पा रहे थे।
Mahakumbh Mela Naga Sadhus Steal the Show with Weapons and Martial Arts Display News in hindi

इन स्टाइल को हर कोई कैमरे में कैद कर लेना चाहता था। यही नहीं, नागा साधु नगाड़ों की ताल पर नृत्य करते हुए अपनी परंपराओं का जीवंत प्रदर्शन कर रहे थे। उनकी जोश और उत्साह से भरपूर गतिविधियों ने श्रद्धालुओं के बीच अपार उत्साह पैदा किया। जितने उत्साहित नागा साधु थे, उतने ही श्रद्धालु भी उनकी हर गतिविधि को देख मंत्रमुग्ध हो गए।

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या: रामनवमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब।

    Spread the love

    Spread the love  रामनवमी पर अयोध्या में श्रद्धा का विशाल जनसैलाब उमड़ा।ब्रह्म मुहूर्त से ही लाखों श्रद्धालु सरयू नदी के घाटों पर स्नान के लिए पहुंचे।सरयू स्नान और दान को…


    Spread the love

    अयोध्या- पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रामलला के दर्शन-पूजन किये, बोले- रामनवमी पर अयोध्या आना मेरा सौभाग्य

    Spread the love

    Spread the love  वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह रामनवमी के अवसर पर अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि में रामलला के दर्शन-पूजन किए। इसके…


    Spread the love