2025 महाकुंभ- भव्य और दिव्य महाकुंभ, वसंत पंचमी के अमृत स्नान पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, देखें नजारा..

 

वसंत पंचमी के अमृत स्नान पर त्रिवेणी संगम में आस्था का जनसैलाब उमड़ा है। महाकुंभ के तीसरे अमृत स्नान पर नागा संन्यासियों के साथ देश-विदेश के करोड़ों श्रद्धालु भी साक्षी बने। हर-हर गंगे, बम बम भोले और जय श्री राम के गगनभेदी उद्घोष से महाकुंभ क्षेत्र गूंज उठा है। महाकुंभ के तीसरे और आखिरी अमृत स्नान पर्व पर अखाड़ों ने संगम में डुबकी लगाई। भोर में साढ़े चार बजे सबसे पहले महानिर्वाणी के संतों ने त्रिवेणी में स्नान किया। इसके बाद पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी और फिर श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े ने अमृत स्नान किया। जूना अखाड़े में नागाओं की भारी फौज रही। जूना अखाड़े में किन्नर अखाड़ा भी शामिल रहा।

त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान कर रहे श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई। उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के अनुसार, आज सुबह 8 बजे तक 62.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया। 2 फरवरी तक 34.97 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र स्नान कर चुके हैं। महाकुंभ 2025 का अंतिम अमृत स्नान आज वसंत पंचमी के अवसर पर हो रहा है।

वसंत की डुबकी के लिए चहुंओर आस्था, उत्साह और उल्लास
संगम नोज पर श्रद्धालुओं की भीड़ है। महाकुंभ के तीसरे और अंतिम अमृत स्नान पर्व वसंत पंचमी पर संगम में पुण्य की डुबकी लगाने के लिए लोगों का रेला उमड़ा है। चाहे लाल मार्ग हो या काली मार्ग या फिर त्रिवेणी मार्ग। हर तरफ से भक्ति का सागर संगम में मिलने के लिए उमड़ रहा है। मौनी अमावस्या स्नान पर्व हादसे से सबक लेते हुए इस बार अमृत स्नान के लिए अखाड़ों के लिए सेफ कॉरिडोर बनाया गया है, ताकि शाही सवारियां निकलने के दौरान उस रास्ते पर कोई आम श्रद्धालु प्रवेश न कर सकें।
Mahakumbh Third Amrit Snan On Basant Panchami Spectacular and Divine – Stunning Images of Akharas'

 

और पढ़े  UP: कुंडा विधायक राजा भैया को जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया से आपत्तिजनक संदेश भी मिले, FIR दर्ज
सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
कुंभ मेला प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। श्रद्धालुओं का रेला संगम समेत गंगा के घाटों पर उमड़ पड़ा है। विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समागम में वसंत पंचमी पर संगम में डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह देखते बन रहा है।
Mahakumbh Third Amrit Snan On Basant Panchami Spectacular and Divine – Stunning Images of Akharas'

 

हर तरफ आस्था, उत्साह और उल्लास
संगम जाने वाली सड़कों पर हर तरफ आस्था, उत्साह और उल्लास छाया है। रेलवे स्टेशनों पर लगातार स्नानार्थियों की भीड़ आती जा रही है। भीड़ के मद्देनजर एहतियातन मेला प्रशासन ने चुस्त-दुरुस्त इंतजाम किए हैं। पार्किंग के अलावा खाली स्थानों और पटरियों पर बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने डेरा जमा लिया है।
Mahakumbh Third Amrit Snan On Basant Panchami Spectacular and Divine – Stunning Images of Akharas'

 

जय गंगा मैया, हर-हर महादेव और जय श्रीराम के गगनभेदी जयघोष
करीब 12 किमी की परिधि में फैले संगम के घाटों पर स्नानार्थी ही नजर आ रहे हैं। कोई दंड-कमंडल लेकर तो कोई सिर पर गठरी और कंधे पर झोला-बोरा लिए संगम की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। रास्ते भर जय गंगा मैया, हर-हर महादेव और जय श्रीराम के गगनभेदी जयघोष गूंज रहे हैं। मेले में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध है।
  • Related Posts

    यूपी: गृहमंत्री अमित शाह का एलान, तीसरी बार सरकार बनने पर लागू करेंगे समान नागरिक संहिता

    लखनऊ में भाजपा कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि 2027 में यूपी में तीसरी बार सरकार बनने पर…

    करवाचाैथ की रात पति ने मनाई ऐसी खुशी, लहूलुहान कर दी पत्नी, महिला को अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

    करवा चौथ पर एक ओर महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के लिए चांद का दीदार कर रही थीं, वहीं थाना दक्षिण क्षेत्र में हर्ष फायरिंग के दौरान एक…