2025 दिव्य महाकुंभ: 34.97 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं अब तक लगा चुके डुबकी, संगम पर तीसरा अमृत स्नान जारी

Spread the love

 

 

मां गंगा, मां यमुना और अदृश्य मां सरस्वती के पवित्र संगम में श्रद्धा और आस्था से ओत-प्रोत साधु-संतों, श्रद्धालुओं, कल्पवासियों, स्नानार्थियों और गृहस्थों का स्नान अब एक नए शिखर पर पहुंच गया है। इसी क्रम में वसंत पंचमी के अमृत स्नान पर महाकुंभ में अब तक स्नानार्थियों की संख्या ने 35 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। सोमवार को सुबह 8 बजे तक 62.25 लाख श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में पावन डुबकी लगाई। इसके साथ ही महाकुंभ में स्नानार्थियों की कुल संख्या 35 करोड़ के पार हो गई। अभी महाकुंभ के 23 दिन शेष हैं, और पूरी उम्मीद है कि स्नानार्थियों की संख्या 50 करोड़ के ऊपर जा सकती है।

 

 34.97 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नान

वसंत पंचमी के अवसर पर त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान कर रहे श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई। उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के अनुसार, आज सुबह 8 बजे तक 62.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया। 2 फरवरी तक 34.97 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र स्नान कर चुके हैं। महाकुंभ 2025 का अंतिम अमृत स्नान आज बसंत पंचमी के अवसर पर हो रहा है।

 

 

 

 

‘सभी श्रद्धालु यहां आए और पवित्र डुबकी लगाई’

महाकुंभ एडीएम चंद्रपाल तिवारी ने कहा कि सभी श्रद्धालु यहां आए और पवित्र डुबकी लगाई। प्रशासन के आदेश पर ऐरावत घाट, अरैल घाट, सरस्वती घाट और नागवासुकी मंदिर में श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई। संगम घाट पर अमृत स्नान में भाग लेने वाले अखाड़ों पर पुष्प वर्षा की गई।”

और पढ़े  जासूसी नेटवर्क से सुरक्षा एजेंसियों की पूछताछ में बड़ा खुलासा, 3 खातों में भेजे गए 45 लाख रुपये

 

आज बहुत महत्वपूर्ण दिन है- जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य

जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य कहते हैं, “आज बहुत महत्वपूर्ण दिन है। आज वसंत पंचमी है और होली भी करीब है। हर कोई आनंद मना रहा है। मैं सनातन धर्म को फलता-फूलता देख सकता हूं.

 

हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा

वसंत पंचमी के अवसर पर त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान कर रहे संत और श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जा रही है। महाकुंभ 2025 का अंतिम अमृत स्नान आज वसंत पंचमी के अवसर पर हो रहा है।


Spread the love
  • Related Posts

    हाईवे किनारे खड़े ट्राला से भिड़ी पिकअप,7 की मौत, फतेहपुर से कड़ाधाम दर्शन के लिए आए थे लोग

    Spread the love

    Spread the loveकानपुर–प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। हादसे में 18 श्रद्धालु घायल हो गए। डोरमा पेट्रोल पंप के समीप उस समय…


    Spread the love

    खत्म नहीं हुई शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की मुश्किलें, HC के फैसले को SC में दी गई चुनौती

    Spread the love

    Spread the loveइलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम मामले में अग्रिम जमानत दिए जाने के कुछ दिनों बाद, इस आदेश के…


    Spread the love