2025 दिल्ली शपथ ग्रहण समारोह:- दिल्ली की होने वाली मुख्यमंत्री शीशमहल में रहने को तैयार नहीं, विजेंद्र गुप्ता संभालेंगे स्पीकर की जिम्मेदारी

 

 

 

दिल्ली में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर बना सस्पेंस खत्म हो गया है। रेखा गुप्ता को विधायक दल का नेता चुना गया है। आज दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के तौर पर रेखा गुप्ता शपथ ग्रहण करेंगी। उपराज्यपाल वीके सक्सेना आज दोपहर 12.35 बजे नए मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल को शपथ दिलाएंगे।

 

रेखा गुप्ता ने रामलीला मैदान में की नेताओं से मुलाकात

दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रामलीला मैदान में विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों से मुलाकात की। रेखा गुप्ता और भाजपा नेता प्रवेश साहिब सिंह रामलीला मैदान में एक दूसरे को बधाई देते हुए दिखे। प्रवेश साहिब सिंह भी आज उनकी मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ लेंगे।

 

 

 

हमें यकीन है कि उनके नेतृत्व में दिल्ली ‘विकसित दिल्ली’ बनेगी..

भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि पार्टी ने उन्हें (रेखा गुप्ता) चुना है। हमें यकीन है कि उनके नेतृत्व में दिल्ली ‘विकसित दिल्ली’ बनेगी… बहुत ही कुशल मंत्रिमंडल का गठन किया गया है, उनमें से अधिकांश युवा हैं…”

 

 

मने दिल्ली को ‘विकसित दिल्ली’ बनाने का संकल्प लिया है: आशीष सूद

दिल्ली के भाजपा विधायक आशीष सूद ने कहा कि “हमने दिल्ली को ‘विकसित दिल्ली’ बनाने का संकल्प लिया है… वह एक स्थानीय नेता हैं और उन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए दिल्ली के लिए काम किया है। जिन लोगों ने दिल्ली को लूटा है, उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी।”

 

 

शपथ ग्रहण समारोह के लिए पहुंच रहे लोग

दिल्ली के रामलीला मैदान में लोग शपथ ग्रहण समारोह के लिए पहुंच रहे हैं। आज यहां मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनकी कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह होगा।

और पढ़े  दिल्ली: मुंडका औद्योगिक क्षेत्र में एक गोदाम में लगी भीषण आग, दमकलकर्मी मौके पर
  • Related Posts

    लॉरेंस के करीबी गोल्डी पर यूएस ने कसा शिकंजा: एफबीआई ने घोषित किया मोस्ट वांटेड भगोड़ा, रखा ₹9 करोड़ का इनाम

    गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की तलाश में अमेरिका और कनाडा की जांच एजेंसियों ने शिकंजा कस दिया है। अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी एफबीआ ने उसे अपनी ‘टॉप 10 मोस्ट वांटेड…

    दिल्ली में दर्दनाक हादसा: खुले बिजली ट्रांसफॉर्मर की चपेट में आने से मासूम की मौत, खेलते समय लगा करंट

    विकासपुरी के इंदिरा कैंप नंबर-4 स्थित डीडीए मार्केट कॉम्प्लेक्स में छुपन-छुपाई खेलते समय करंट लगने से एक मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है…