2023 सरकारी नौकरी:- बैंक मैनेजर,असिस्टेंट प्रोफेसर,सहायक प्रबंधक,होम गार्ड्स,सेना आदि के कई पदों पर निकलीं हैं भर्तियां, ऐसे करें सभी युवा आवेदन

2023 सरकारी नौकरी:- बैंक मैनेजर,असिस्टेंट प्रोफेसर,सहायक प्रबंधक,होम गार्ड्स,सेना आदि के कई पदों पर निकलीं हैं भर्तियां, ऐसे करें सभी युवा आवेदन

छत्तीसगढ़ पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड में आईटीआई अप्रेंटिस के पदों को भरने के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार CSPGCL की आधिकारिक वेबसाइट cspdcl.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 जनवरी से जारी है। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 मार्च 2023 तक है।

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य में सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 फरवरी 2023 से जारी है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाना होगा।

इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 मार्च 2023 तक है। इस भर्ती के संबंध में जेएनयू की तरफ से आधिकारिक नोटिफिकेशन वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार एक बार इसे चेक कर सकते हैं। इस भर्ती की खास बात ये है कि इनके लिए दसवीं, बारहवीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में गैर शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए है। जेएनयू की इस भर्ती के लिए जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे आज यानी 18 फरवरी 2023 से आधिकारिक वेबसाइट jnu.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

राजस्थान सरकार ने होम गार्ड्स की भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके तहत राजस्थान सरकार राज्य में होम गार्ड के पदों पर भर्ती की जा रही है। राजस्थान राज्य में होम गार्ड विभाग के तहत कुल 3842 वैकेंसी हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटों home.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

और पढ़े  सऊदी-हूतियों में तेज हुआ संघर्ष,रियाद समेत कई शहरों पर मिसाइल-ड्रोन हमले, सना में 8 की मौत

आयु-सीमा

आईडीबीआई बैंक में सहायक प्रबंधक के पद पर आवेदन करने उम्मीदवार की आयु सीमा 01 जनवरी 2023 को 21 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक। केवल एक डिप्लोमा कोर्स पास करना पात्रता मानदंड को पूरा करने के रूप में नहीं माना जाएगा।
कार्य अनुभव (Work Experience) – बैंकिंग वित्तीय सेवा और बीमा क्षेत्र में न्यूनतम 02 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

आईडीबीआई बैंक ने सहायक प्रबंधक (ग्रेड-A) के 600 पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आईडीबीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.idbibank.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 17 फरवरी 2023 से शुरू हो चुकी है।

  • Related Posts

    ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव: ब्राजील में लूला दा सिल्वा चौथी बार बने राष्ट्रपति,

    ब्राजील में रविवार को राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर के लिए मतदान के बाद नतीजे आ चुके हैं। इसमें मौजूदा राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा को बहुमत मिला है।…

    मौसम अपडेट- भारत में बदलता मौसम का मिजाज,15 राज्यों में अलर्ट; स्कूल-कॉलेज बंद

    बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र रविवार को चक्रवाती तूफान में बदल गया। चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा, केरलम, पुडुचेरी में भारी…