वाह पाकिस्तान: पाकिस्तान ने तुर्किये के साथ किया भद्दा मजाक!तुर्किये से मिली राहत सामग्री को पाकिस्तान ने उसे ही वापस भेजा।

वाह पाकिस्तान: पाकिस्तान ने तुर्किये के साथ किया भद्दा मजाक!तुर्किये से मिली राहत सामग्री को पाकिस्तान ने उसे ही वापस भेजा।

हिंदी में एक कहावत है- “घर में नहीं दाने अम्मा चलीं भुनाने”। यह कहावत इन दिनों पड़ोसी पाकिस्तान पर सटीक बैठती है, जो खुद तो गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। दाने-दाने को मोहताज है, लेकिन अपनी झूठी शान दिखाने में वह कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता। दरअसल, विदेशी कर्ज और फंड की कमी से जूझ रहे पाकिस्तान ने अन्य देशों की देखादेखी भूकंप प्रभावित तुर्किये को राहत सामग्री तो भेज दी, लेकिन अब उस राहत सामग्री को लेकर जो खुलासा हुआ है, उसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान को एक बार फिर से शर्मसार कर दिया है।

भूकंप की तबाही से जूझ रहे तुर्किये को पाकिस्तान ने राहत सामग्री भेजी है। इसमें 21 कंटेनर भेजे गए हैं, जिसमें विंटराज्ड टेंट, कंबल व अन्य आवश्यक सामान शामिल है। जब इस राहत सामग्री को खोल कर भेजा गया तो पता चला यह सामान पाकिस्तान को तुर्किये की तरफ से ही भेजा गया था। दरअसल, बीते दिनों पाकिस्तान में आई बाढ़ के बाद तुर्किये ने उसे राहत सामग्री भेजी थी, जिसे दोबारा से पैक करके पाकिस्तान ने तुर्किये को भेज दिया।

और पढ़े  गोलीबारी से फिर दहला अमेरिका: फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी में चली गोलियां, छह बच्चों समेत 12 घायल, तीन की हालत गंभीर
  • Related Posts

    ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव: ब्राजील में लूला दा सिल्वा चौथी बार बने राष्ट्रपति,

    ब्राजील में रविवार को राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर के लिए मतदान के बाद नतीजे आ चुके हैं। इसमें मौजूदा राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा को बहुमत मिला है।…

    मौसम अपडेट- भारत में बदलता मौसम का मिजाज,15 राज्यों में अलर्ट; स्कूल-कॉलेज बंद

    बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र रविवार को चक्रवाती तूफान में बदल गया। चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा, केरलम, पुडुचेरी में भारी…